फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inflation at 41 year high in Japan, cooking gas burger all expensive

Japan: जापान में 41 वर्ष के उच्चस्तर पर महंगाई, रसोई गैस-बर्गर सब महंगा

Sat, 21 Jan 2023 06:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 Jan 2023 06:53 AM IST
सार

जापान में महंगाई दर अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों की तुलना में अब भी कम है। लेकिन, यह बैंक ऑफ जापान के 2 फीसदी के दीर्घकालिक लक्ष्य से कहीं अधिक है। 

विज्ञापन
Inflation at 41 year high in Japan, cooking gas burger all expensive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान दशकों से लगातार गिरती कीमतों (अवस्फीति यानी) से जूझता रहा है, लेकिन इस बार स्थिति एकदम उलट है। यहां उपभोक्ता महंगाई दिसंबर, 2022 में बढ़कर 4% पहुंच गई। यह 41 साल का उच्च स्तर है। गैस से लेकर बर्गर तक सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से उपभोक्ता महंगाई में वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आंतरिक मामलों एवं संचार मंत्रालय ने कहा, इससे पहले उपभोक्ता कीमतों में इतनी तेजी दिसंबर, 1981 में आई थी। हालांकि, जापान में महंगाई दर अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों की तुलना में अब भी कम है। लेकिन, यह बैंक ऑफ जापान के 2 फीसदी के दीर्घकालिक लक्ष्य से कहीं अधिक है। 
विज्ञापन


बैंक ऑफ जापान पर दबाव
दुनियाभर के बैंकों ने महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई हैं, लेकिन बैंक ऑफ जापान ने लंबे समय से इन्हें शून्य से नीचे 0.1 फीसदी पर रखा हुआ है। अमेरिकी डॉलर और अन्य मुद्राओं की तुलना में जापान की मुद्रा येन के मूल्य में भारी गिरावट ने अब बैंक ऑफ जापान पर दवाब ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed