फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia Crocodile Stomach Cut a crocodile have eaten eight year old boy then body was taken out from crocodile stomach

इंडोनेशिया : मगरमच्छ ने आठ साल के बच्चे को निगला, अगले दिन पेट चीरकर निकाला शव

Sat, 06 Mar 2021 01:41 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Mar 2021 01:41 PM IST
सार

  • इंडोनेशिया में मगरमच्छ ने एक आठ साल के बच्चे को निगला
  • 26 फीट लंबे मगरमच्छ के पीट को चीरकर बच्चे के शव को निकाला
  • पिता के साथ मछली पकड़ने गया था बच्चा, पानी से निकलकर मगरमच्छ ने खींचा

विज्ञापन
Indonesia Crocodile Stomach Cut a crocodile have eaten eight year old boy then body was taken out from crocodile stomach
इंडोनेशिया: मगरमच्छ ने आठ साल के बच्चे को निगला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडोनेशिया में एक मगरमच्छ ने आठ साल के बच्चे के पूरे शरीर को निगल लिया, जिसके बाद 26 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़कर उसका पेट चीरा गया। पेट चीरने के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृत बच्चे का नाम दिमस मुल्कान सपुत्रा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिमस अपने पिता के साथ मछली पकड़ने गया था, जिस दौरान यह हादसा हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि अचानक से मगरमच्छ पानी से बाहर आया और आठ साल के बच्चे को खींचकर अपने साथ ले गया। इंडोनेशिया के बेन्गैलोन जिले में बुधवार सुबह यह घटना हुई। 
विज्ञापन


अपने बच्चे को मगरमच्छ की गिरफ्त में देखकर दिमस के पिता सुबलिआंस्याह ने मगरमच्छ का पीछा किया और तैरते हुए मगरमच्छ के पास जा पहुंचा। इसके बाद पिता ने मगरमच्छ को मुक्का मारकर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घटना के अगले दिन मगरमच्छ को पकड़ लिया गया और उसका पेट चीरकर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। इससे कुछ हफ्ते पहले भी इंडोनेशिया में मगरमच्छ ने एक बच्चे के शव को मार दिया था, हालांकि उस बच्चे का शव आज तक नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed