फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indo-US relations are not as strong as they should be...said American Congressman Shri Thanedar

India-US: भारत-अमेरिका के संबंध उतने मजबूत नहीं, जितने होने चाहिए...जानें ऐसा क्यों बोले अमेरिकी सांसद

Sun, 29 Jan 2023 11:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा, भारत को उसकी आर्थिक शक्ति के लिए मान्यता दी गई है। भारत के साथ मजबूत संबंध से संयुक्त राज्य अमेरिका को लाभ होगा।

विज्ञापन
Indo-US relations are not as strong as they should be...said American Congressman Shri Thanedar
अमेरिकी सांसद श्री थानेदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने शनिवार को भारत-अमेरिका के बीच मजूबत संबंधों की वकालत की। उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका के बीच संबंध उतने मजबूत नहीं हैं, जितने की जरूरत है। हम दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। भारत के पास एक बड़ी आर्थिक शक्ति है। भारत के पास अब G-20 का नेतृत्व है।

विज्ञापन


67 वर्षीय थानेदार मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से डेट्रायट और उसके उपनगर शामिल हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन


आर्थिक शक्ति के लिए भारत को मिली मान्यता 
अमेरिकी सांसद ने कहा, भारत को उसकी आर्थिक शक्ति के लिए मान्यता दी गई है। भारत के साथ मजबूत संबंध से संयुक्त राज्य अमेरिका को लाभ होगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच मजबूत पारस्परिक संबंध से दोनों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, मैं भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए काम करना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के विकास में भारतीयों का योगदान
अमेरिकी सांसद ने कहा, अमेरिका के विकास में भारतीय-अमेरिकियों ने बहुत योगदान दिया है। हमारे पास अच्छे डॉक्टर हैं। व्यवसायी व शिक्षाविद हैं। ऐसे में हमारा भी एक दायित्व है कि हम भारतीयों के योगदान को वापस दें। 


गरीबी में बिताया जीवन
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने बताया, वह लोगों के संघर्ष के समझते हैं क्योंकि उन्होंने बेहद गरीबी में बचपन गुजारा है। उन्होंने कहा, घर में पानी और बिजली नहीं होती थी। छह भाई-बहनों और माता-पिता का पूरा परिवार एक घर में एक साथ रहता था। उन्होंने कहा, कई बार हमें नहीं पता होता था कि हमारा अगला भोजन कहां से आने वाला है। उन्होंने कहा, इसलिए, गरीबी में पले-बढ़े होने के कारण, मैंने जो संघर्ष किए हैं, मैं कामकाजी परिवारों के संघर्षों को समझता हूं। बता दें, श्री थानेदार का सदन में पहला महीना काफी ऐतिहासिक रहा है क्योंकि उन्होंने अध्यक्ष चुनने के लिए 15 बार मतदान किया था। इस हफ्ते, उन्हें दो प्रभावशाली हाउस कमेटियों- स्मॉल बिजनेस और होमलैंड सिक्योरिटी का सदस्य बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed