फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indo Pacific security aspects US Defence Secretary Lloyd Austin Hails New Convergence

Indo-Pacific: रणनीतिक गठबंधन मजबूत करने पर US का जोर; रक्षा मंत्री ने सुरक्षा के मोर्चे पर नए चलन की सराहना की

Sat, 01 Jun 2024 05:49 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Jun 2024 05:49 PM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद प्रशांत में सुरक्षा के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंद प्रशांत में सुरक्षा के लगभग सभी पहलुओं पर एक नया चलन देखा जा रहा है। उन्होंने सिंगापुर में एक कार्यक्रम में कहा, सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर साझेदारी का नया चलन अधिक मजबूत, लचीला और अधिक सक्षम नेटवर्क तैयार कर रहा है। उन्होंने इसकी सराहना की।

विज्ञापन
Indo Pacific security aspects US Defence Secretary Lloyd Austin Hails New Convergence
लॉयड ऑस्टिन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस और चीन से बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक गठबंधनों को अमेरिका लगातार मजबूत बनाने के प्रयास कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर नया चलन (new convergence) शुरू होने की सराहना करते हुए कहा, हाल में अपनाए गए साझा दृष्टिकोण सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि अधिक मजबूत नेटवर्क तैयार होने से सुरक्षा के नए युग को परिभाषित किया जा रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्टिन ने कहा, हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के मोर्चे पर नया चलन 'एकल गठबंधन या बहुपक्षीय गठबंधन' के बजाय साझा दृष्टिकोण और आपसी दायित्व की साझा भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने नए चलन को कई घटकों और संस्थानों का एक समूह करार दिया। ऑस्टिन ने यह बयान शनिवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग सुरक्षा मंच पर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed