फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indians in US accused insider trading made profit more than 5 million USD

Insider Trading: अमेरिका में कई भारतीयों पर भेदिया कारोबार का आरोप, 50 लाख डॉलर से ज्यादा का मुनाफा कमाया

Wed, 27 Jul 2022 03:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Jul 2022 03:34 AM IST
सार

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के प्रवर्तन विभाग के निदेशक गुरबीर एस गरेवाल ने कहा कि हम कदाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अपने सभी विशेषज्ञों तथा उपकरणों का इस्तेमाल करने व सभी दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए तैयार हैं। दोषी किसी भी उद्योग या पेशे से नाता रखते हों, इससे कोई मतलब नहीं।

विज्ञापन
Indians in US accused insider trading made profit more than 5 million USD
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग। - फोटो : @SECGov

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के कई लोगों पर दो अलग-अलग कथित योजनाओं में भेदिया कारोबार करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इसके जरिये उन्होंने अवैध रूप से 50 लाख डॉलर से अधिक का मुनाफा कमाया।

विज्ञापन


‘ल्यूमेंटम होल्डिंग्स’ के पूर्व मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी अमित भारद्वाज और उनके दोस्तों धीरेन कुमार पटेल (50), श्रीनिवास ककेरा (47), अब्बास सईदी (47) और रमेश चित्तोर (45) पर प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने ये आरोप लगाए।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि कैलिफोर्निया निवासी इन लोगों ने ‘ल्यूमेंटम होल्डिंग्स’ द्वारा दो कॉर्पोरेट अधिग्रहण घोषणाओं से पहले निवेश के जरिये अवैध रूप से 52 लाख डॉलर का मुनाफा कमाया। एसईसी ने निवेश बैंकर बृजेश गोयल (37) और उनके दोस्त अक्षय निरंजन (33) पर भी भेदिया कारोबार का आरोप लगाया। दोनों न्यूयॉर्क निवासी हैं और दोनों पर 2017 में चार अधिग्रहण घोषणाओं से पहले अवैध रूप से व्यापार करके 2,75,000 डॉलर से अधिक की कमाई के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों को जवाबदेह ठहराने को तैयार
एसईसी के प्रवर्तन विभाग के निदेशक गुरबीर एस. गरेवाल ने कहा, हम कदाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अपने सभी विशेषज्ञों तथा उपकरणों का इस्तेमाल करने व सभी दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, दोषी किसी भी उद्योग या पेशे से नाता रखते हों, इससे कोई मतलब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed