फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Woman Murdered in Maryland: Ex-Boyfriend Flees to India After Nikita Godishala Killing

US: अमेरिका के मैरीलैंड में भारतवंशी निकिता गोदिशाला की चाकू से हत्या, पूर्व प्रेमी पर शक; भारत भागा आरोपी

Mon, 05 Jan 2026 09:21 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैरीलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैरीलैंड Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 05 Jan 2026 09:21 AM IST
सार

Nikita Godishala Murder: अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में 27 वर्षीय भारतीय युवती निकिता गोदिशाला की चाकू से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि निकिता के पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Indian Woman Murdered in Maryland: Ex-Boyfriend Flees to India After Nikita Godishala Killing
निकिता गोदिशाला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में 27 वर्षीय भारतीय युवती निकिता गोदिशाला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि इस वारदात को निकिता के पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने अंजाम दिया और इसके बाद वह भारत फरार हो गया।

विज्ञापन


कैसे सामने आया पूरा मामला?
हावर्ड काउंटी पुलिस के मुताबिक, निकिता गोदिशाला एलिकॉट सिटी की रहने वाली थीं और 2 जनवरी को उनके लापता होने की सूचना दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को निकिता का शव कोलंबिया, मैरीलैंड में स्थित अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ। शव पर चाकू से किए गए कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई।
विज्ञापन


पूर्व प्रेमी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
चौंकाने वाली बात यह है कि निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद अर्जुन शर्मा ने ही दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने आखिरी बार 31 दिसंबर की शाम को निकिता को अपने अपार्टमेंट में देखा था। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि 2 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराने के तुरंत बाद अर्जुन अमेरिका छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गया। इससे उस पर शक और पुख्ता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ताओं का मानना है कि 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे के बाद निकिता की हत्या की गई। पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ प्रथम और द्वितीय श्रेणी की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। आरोपी की तलाश के लिए अमेरिकी संघीय एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।


भारतीय दूतावास परिवार के संपर्क में
इस मामले पर वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि वह निकिता के परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव कांसुलर सहायता दी जा रही है। दूतावास स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed