फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian woman among 26 injured in Saudi airport attack by Yemen rebels

यमन विद्रोहियों ने मिसाइल से सऊदी एयरपोर्ट पर किया हमला, भारतीय महिला समेत 26 जख्मी

Thu, 13 Jun 2019 03:48 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 13 Jun 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Indian woman among 26 injured in Saudi airport attack by Yemen rebels
सांकेतिक तस्वीर

सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिम में स्थित अबहा एयरपोर्ट पर बुधवार को यमन विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय महिला समेत 26 लोग जख्मी हुए। यह हमला रियाद द्वारा हौदी विद्रोहियों के दो ड्रोन निष्क्रिय करने के दावे के ठीक एक दिन बाद हुआ है।  

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक अबहा हवाई अड्डे पर हमला बुधवार सुबह हुआ। इस हमले में अलग अलग देशों के कुल 26 नागरिक घायल हुए। इनमें एक भारतीय महिला और दो सऊदी बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल हुए 18 लोगों को हल्की चोटें आई हैं और इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  जबकि 6 लोगों को घर भेज दिया गया। इस हमले के बाद कुछ घंटों तक हवाई अड्डे पर उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमन विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक चैनल को दिए बयान में कहा कि इस हमले में क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। सऊदी और यमन के बीच मार्च 2015 से तनाव कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed