फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian voice at UNHRC calls out Pakistan's role in cross-border terrorism

UNHRC: 'पाकिस्तान ही पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड'; कश्मीरी कार्यकर्ता ने यूएनएचआरसी में पाकिस्तानी की खोली पोल

Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Indian voice at UNHRC calls out Pakistan's role in cross-border terrorism
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 60वें सत्र में कश्मीरी कार्यकर्ता जावेद बेग ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा की।  इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की आतंकवाद में संलिप्तता को बेनकाब किया। इस मौके पर जिनेवा के ब्रोकन चेयर स्मारक पर 'यूनाइटेड फॉर पीस' विषय पर एक विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें भारत को सौहार्द और भाईचारे की भूमि के रूप में प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


 कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता जावेद अहमद बेग ने पाकिस्तान को आतंकवाद का पोषक करार दिया। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। पाकिस्तान-समर्थित आतंकियों ने ही पहलगाम में इस हमले को अंजाम दिया था। हमले में हिंदू, ईसाई और बौद्ध पर्यटकों के साथ एक स्थानीय मुस्लिम भी मारा गया था।उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पहले ही लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है और पाकिस्तान को ऐसे संगठनों को शरण देने से रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बेग ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकी संगठनों को शरण और वित्तीय मदद देता आ रहा है, जिससे भारत में हिंसा और डर का माहौल फैलता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा पार आतंकवाद सिर्फ भारत-पाकिस्तान का मुद्दा नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed