{"_id":"60dcdda48ebc3e0d8e0d333c","slug":"indian-thugs-duped-people-of-crores-rupees-in-uk-london-court-ordered-confiscation-of-jail-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: भारतवंशी ठग ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, कोर्ट ने दिया जेल संपत्ति जब्त करने का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: भारतवंशी ठग ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, कोर्ट ने दिया जेल संपत्ति जब्त करने का आदेश
Thu, 01 Jul 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:39 AM IST
सार
- ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’ (सीपीएस) ने कहा कि 31 वर्षीय चरणजीत संधू को देश के विभिन्न भागों में कई घोटाले करने और लोगों को 1,704,564 ब्रिटिश पौंड का चूना लगाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
london police
- फोटो : Wikimedia Commons
विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय मूल का एक निवेशक लोगों को ठगने का दोषी पाया गया है और उसे 3,91,680 ब्रिटिश पौंड जुर्माना अदा करने या जेल में चार साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’ (सीपीएस) ने कहा कि 31 वर्षीय चरणजीत संधू को देश के विभिन्न भागों में कई घोटाले करने और लोगों को 1,704,564 ब्रिटिश पौंड का चूना लगाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
सीपीएस ने थेम्स वैली पुलिस और सिटी ऑफ लंदन पुलिस के साथ मिलकर गहन छानबीन की और आरोपी की सारी संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत से आदेश लिया।
विशेष अभियोजक क्लेयर बेनेट ने कहा, संधू एक हानि पहुंचाने वाला, क्रूर और निष्ठुर अपराधी है जो एक ऐसे अभियान का सरगना था जिसने बुजुर्ग और कमजोर लोगों को बार-बार कॉल कर और उन पर दबाव बना कर उन्हें अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन