{"_id":"6307d6e3c5bbab796f2d1555","slug":"indian-students-in-canada-urged-to-expedite-the-process-of-delay-in-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Visa: कनाडा में भारतीय छात्रों की छूट रही पढ़ाई, वीजा में देरी पर प्रक्रिया तेज करने के लिए लगा रहे गुहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Visa: कनाडा में भारतीय छात्रों की छूट रही पढ़ाई, वीजा में देरी पर प्रक्रिया तेज करने के लिए लगा रहे गुहार
Fri, 26 Aug 2022 01:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ओटावा।
एजेंसी, ओटावा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:39 AM IST
सार
कनाडा में पोस्ट-सेकेंडरी संस्थानों में नामांकित भारत के 2.30 लाख से ज्यादा छात्र हैं जो अनुमानित चार अरब डॉलर की ट्यूशन फीस देकर कनाडाई अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा के अधिकारियों से कनाडाई विश्वविद्यालयों में नामांकित छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं पर गौर करने को कहा है। इस देरी के कारण कई छात्र अपने वीजा और छात्र परमिट की प्रक्रिया में देरी के चलते शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
एक परामर्श में उच्चायोग ने कहा कि ओटावा में भारतीय अधिकारी और टोरंटो तथा वैंकूवर में वाणिज्य दूतावास इन समस्याओं को लेकर शैक्षिक संस्थानों व कनाडा के वार्ताकारों के लगातार संपर्क में हैं। इसमें कहा गया है कि भारतीय छात्रों ने पहले ही कनाडा के संस्थानों में ट्यूशन फीस जमा कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे में कनाडा के अधिकारियों से भारतीय छात्रों के लिए वीजा आवेदनों के प्रसंस्करण में तेजी लाने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि भारतीय छात्रों के लिए कनाडा एक पसंदीदा शिक्षा हब के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
फिलहाल कनाडा में पोस्ट-सेकेंडरी संस्थानों में नामांकित भारत के 2.30 लाख से ज्यादा छात्र हैं जो अनुमानित चार अरब डॉलर की ट्यूशन फीस देकर कनाडाई अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं।