फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian student missing since 2 may in usa chicago indian consulate tweet

USA: अमेरिका में भारतीय छात्र लापता, पुलिस के संपर्क में है भारत का महावाणिज्य दूतावास

Thu, 09 May 2024 11:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 May 2024 11:33 AM IST
सार

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बयान में कहा कि 'महावाणिज्य दूतावास भारतीय छात्र रुपेश चंद्रा के लापता होने की खबर सुनकर बेहद चिंतित है। दूतावास लगातार भारतीय समुदाय और पुलिस के संपर्क में है और उम्मीद है कि जल्द ही रुपेश का पता चल जाएगा।'

विज्ञापन
indian student missing since 2 may in usa chicago indian consulate tweet
रुपेश चंद्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में पढ़ना एक सपना रहा है, लेकिन बीते कुछ समय से यह सपना बुरे सपने में बदलता जा रहा है। दरअसल अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों के गायब होने या हत्या होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक बार फिर अमेरिका के शिकागो से एक भारतीय छात्र लापता हुआ है। छात्र की पहचान रुपेश चंद्रा चिंताकिंदी के रूप में हुई है, जो कि बीती 2 मई से लापता है। 
विज्ञापन


भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जारी किया बयान
शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया है कि वह पुलिस और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'महावाणिज्य दूतावास भारतीय छात्र रुपेश चंद्रा के लापता होने की खबर सुनकर बेहद चिंतित है। दूतावास लगातार भारतीय समुदाय और पुलिस के संपर्क में है और उम्मीद है कि जल्द ही रुपेश का पता चल जाएगा।' शिकागो पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें रुपेश के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो उसे पुलिस के साथ साझा करें। रुपेश बीती 2 मई से शिकागो के 4300 ब्लॉक से एन शेरिडान रोड से लापता है। गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में भी एक भारतीय छात्र लापता हो गया था, जिसका अप्रैल में शव बरामद हुआ था। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव ओहायो के क्लीवलैंड से बरामद किया गया था। अरफात क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई करने अमेरिका गया था। 
विज्ञापन


अमेरिका में बढ़े भारतीय छात्रों पर हमले
हाल के दिनों में अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं। अप्रैल में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे की भी मौत हो गई थी, जिसकी जांच चल रही है। इससे पहले फरवरी में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ था। इस साल अमेरिका में 11 भारतीय छात्रों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। ऐसे में अमेरिका में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed