फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student Kunal Chopra from Punjab dies in car crash in Australia

Australia: भारतीय छात्र की ऑस्ट्रेलिया में मौत, कार दुर्घटना की वजह से गई जान

Tue, 17 Jan 2023 07:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच के अनुसार, चोपड़ा की कार सड़क के गलत साइड से शहर जाने वाले ट्रक के सामने आ गई। चोपड़ा को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। यह 2023 में कैनबरा क्षेत्र की पहली सड़क दुर्घटना है। हादसा पिछले हफ्ते हुआ था।

विज्ञापन
Indian student Kunal Chopra from Punjab dies in car crash in Australia
Kunal Chopra - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एक कार दुर्घटना में 21 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के होशियारपुर जिले के कुणाल चोपड़ा सुबह 7 बजे के आसपास काम से लौट रहे थे। उसी वक्त उनकी कार कैनबरा में विलियम हॉवेल ड्राइव पर एक कंक्रीट पम्पिंग ट्रक से टकरा गई। चोपड़ा छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे थे। एसबीएस पंजाबी जो ऑस्ट्रेलिया में बहु-सांस्कृतिक और बहुभाषी ब्रॉडकास्टर है, ने यह सूचना दी।

विज्ञापन


 2023 में कैनबरा क्षेत्र की पहली सड़क दुर्घटना
प्रारंभिक जांच के अनुसार, चोपड़ा की कार सड़क के गलत साइड से शहर जाने वाले ट्रक के सामने आ गई। चोपड़ा को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। यह 2023 में कैनबरा क्षेत्र की पहली सड़क दुर्घटना है। हादसा पिछले हफ्ते हुआ था।
विज्ञापन


दुर्घटना की जांच शुरू
रोड पुलिसिंग ट्रैविस मिल्स के कार्यवाहक निरीक्षक ने कहा कि प्रमुख कोलिजन्स टीम ने चोपड़ा की दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। वे पिछले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। कैनबरा में उनके साथ रहने वाले चोपड़ा के चचेरे भाई हनी मल्होत्रा ने एसबीएस पंजाबी को बताया कि हमारे दिल टूट गए हैं और उनका परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और भारतीय उच्चायोग के साथ संपर्क में
मल्होत्रा ने कहा कि वह चोपड़ा के पार्थिव शरीर को भारत में उनके परिवार को भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं। मित्र और समुदाय के प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि इस हादसे ने कैनबरा में भारतीय समुदाय को गहरा सदमा पहुंचाया है। हम उनके परिवार और भारतीय उच्चायोग के साथ भी संपर्क में हैं, जो उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने में मदद कर रहे हैं। चोपड़ा की एक्सीडेंट शेपर्टन दुर्घटना के कुछ दिनों बाद हुआ है। उसमें भारतीय मूल के चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed