Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Sikh Pilgrims Reach Pakistan for Guru Nanak Devs Birth Anniversary Where They Visit

गुरु नानक देव की जयंती मनाने पाकिस्तान पहुंचे 2339 भारतीय सिख: एक दिसंबर को लौटेंगे, कहां-कहां करेंगे दर्शन?

Sun, 22 Nov 2026 08:54 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 22 Nov 2026 08:54 PM IST
सार

गुरु नानक देव की 557वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए 2,339 भारतीय सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे हैं। वे ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब समेत ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे और 1 दिसंबर को भारत लौटेंगे। पाकिस्तान में उनके लिए सुरक्षा और यात्रा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आखिर जयंती का मुख्य समारोह कहां होगा? करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग क्यों उठी? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Indian Sikh Pilgrims Reach Pakistan for Guru Nanak Devs Birth Anniversary Where They Visit
कितने श्रद्धालु पहुंचे और पाकिस्तान में उनके लिए क्या इंतजाम किए गए? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 557वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए 2,300 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु रविवार को पाकिस्तान पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश किया। पाकिस्तान सरकार ने इस धार्मिक यात्रा के लिए 3,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं। श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थित सिख धर्म के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। इनमें करतारपुर साहिब भी शामिल है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी श्रद्धालु 1 दिसंबर को वापस भारत लौटेंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पाकिस्तान में सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कितने श्रद्धालु पहुंचे और पाकिस्तान में उनके लिए क्या इंतजाम किए गए?

  • पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के प्रवक्ता आमिर हाशमी के मुताबिक, कुल 2,339 भारतीय श्रद्धालु लाहौर पहुंचे हैं। वाघा सीमा पर उनका स्वागत बोर्ड के अध्यक्ष कमर जमां, पंजाब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार रमेश सिंह अरोड़ा सहित कई अधिकारियों ने किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीमा पर आव्रजन जांच और सामान की तलाशी के लिए विशेष काउंटर बनाए गए थे।
  • विज्ञापन
  • सुरक्षा के लिए पाकिस्तान रेंजर्स तैनात किए गए। इसके अलावा मुद्रा बदलने की सुविधा, पहचान पत्र और बस टिकट भी उपलब्ध कराए गए। सभी श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच तीन अलग-अलग काफिलों में ननकाना साहिब ले जाया गया। यह स्थान लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


कहां होगा गुरु नानक देव की जयंती का मुख्य कार्यक्रम?
गुरु नानक देव की जयंती का मुख्य समारोह मंगलवार को ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा जन्म स्थान में आयोजित होगा। यह वही स्थान है जहां गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। कार्यक्रम में पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री सरदार मुहम्मद यूसुफ और केंद्र व पंजाब सरकार के अन्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत और दूसरे देशों से पहुंचे सिख श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें भोग और अखंड पाठ साहिब जैसे आयोजन शामिल हैं। इसके बाद पारंपरिक पालकी यात्रा यानी नगर कीर्तन निकाला जाएगा। श्रद्धालु इस दौरान पाकिस्तान के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन भी करेंगे। इनमें करतारपुर साहिब प्रमुख है। पाकिस्तान में हिंदू और सिख समुदाय के 1947 के विभाजन के दौरान छोड़े गए धार्मिक स्थलों और संपत्तियों का प्रबंधन इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड करता है।



करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग क्यों उठी?
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने भारत सरकार से करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने की अपील की। यह कॉरिडोर पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक पहुंचने का रास्ता उपलब्ध कराता है। यह सिख समुदाय के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। भारत से पहुंचे अकाल तख्त समूह के नेता कुलदीप सिंह गुरगज ने कहा कि सिख समुदाय का पाकिस्तान से गहरा धार्मिक जुड़ाव है और वहां श्रद्धालुओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में गुरुद्वारे सुरक्षित हैं और अपनी मूल स्थिति में संरक्षित हैं। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य परमजीत सिंह ने भी कहा कि गुरु से जुड़े स्थानों के कारण पाकिस्तान सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्रद्धालु यात्रा पूरी करके प्रेम, शांति और भाईचारे की अच्छी यादों के साथ भारत लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed