Dr Swati Piramal: डॉ. स्वाति पीरामल को मिला फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्मान, जानिए क्यों किया गया सम्मानित
नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1802 में शुरू किया गया लीजन ऑफ ऑनर राष्ट्रीयता से परे उत्कृष्ट सेवा के लिए फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रमुख भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति डॉ स्वाति पीरामल को व्यापार और उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। 66 वर्षीय पीरामल फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग वाले व्यवसाय समूह पिरामल समूह के उपाध्यक्ष हैं। इस सप्ताह भारत की यात्रा के दौरान फ्रांस की यूरोप और विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना द्वारा एक अलंकरण समारोह में उन्हें शेवेलियर डे ला लीजियन डी'होनूर या नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दिया।
भारत और विदेशों में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त
कोलोना ने कहा कि डॉ. पीरामल न केवल एक अग्रणी और उत्कृष्ट व्यवसायी हैं, बल्कि एक व्यवसायी महिला भी हैं जो समाज को लौटाती भी हैं। व्यापार और उद्योग, सार्वजनिक नीति, स्वास्थ्य प्रशासन और महिला नेतृत्व पर उनके मजबूत प्रभाव को भारत और विदेशों में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के माध्यम से फ्रांस उच्चतम स्तर पर डॉ. पीरामल को फ्रांस के सच्चे दोस्त के रूप में मान्यता देना चाहता है, जो विज्ञान, कला, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार के क्षेत्र में भारत-फ्रांस संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रेरक शक्ति है।
उन्होंने कहा, यह सम्मान हमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। पीरामल ग्रुप का फ्रांस के साथ कला और संस्कृति और व्यापार दोनों में एक लंबा रिश्ता है। मुझे विश्वास है कि मान्यता आने वाले समय में हमारी साझेदारी को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगी। नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1802 में शुरू किया गया लीजन ऑफ ऑनर राष्ट्रीयता से परे उत्कृष्ट सेवा के लिए फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं का समर्थन करने के लिए विकासशील ढांचे और नीतियां बनाने में अगुवा के तौर पर पीरामल को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है । उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यापार सलाहकार परिषद और वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है और वर्तमान में हार्वर्ड ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल में हैं। पीरामल समूह ने कहा कि वह निजी-सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, पानी और शिक्षा में प्रभावी सार्वजनिक नीति और शासन की दिशा में फाउंडेशन के प्रयासों का नेतृत्व करती हैं और भारत के सतत विकास लक्ष्यों में योगदान देती हैं।