फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian School female Teacher first foreigner of infected with deadly pneumonia virus in china

चीन के कई शहरों में फैला संक्रमण, 140 नए मामले, भारतीय शिक्षिका भी चपेट में

Mon, 20 Jan 2020 06:08 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, बीजिंग 
पीटीआई, बीजिंग  Published by: अमित कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Indian School female Teacher first foreigner of  infected with deadly pneumonia virus in china
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

चीन में रहस्यमय सार्स जैसे वायरस की चपेट आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके करीब 140 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। चीन में इस वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन


इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) ऐसा कोरोना वायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने मृतकों के संबंध में जानकारी दिए बिना बताया कि वुहान में सप्ताहांत में इसके करीब 136 नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पेइचिंग के डेक्सिंग जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वुहान गए दो लोगों का विषाणु से जुड़े न्यूमोनिया का इलाज किया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। शहर के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन में करीब 201 लोग इसकी चपेट में आए हैं। वुहान में 170 लोगों का अब भी इलाज जारी है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है।

भारत सरकार ने भी जारी की एडवाइजरी

भारत ने चीन के वुहान में निमोनिया के नये प्रकार के प्रकोप के चलते चीन जाने वाले अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया था। वुहान में करीब 500 भारतीय मेडिकल छात्र
पढ़ाई कर रहे हैं। भारत की ओर से जारी यात्रा परामर्श में कहा गया, ‘चीन में नए कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला है। 11 जनवरी, 2020 तक 41 मामलों के सामने आने की पुष्टि हुई है।’

भारतीय शिक्षिका चपेट में 

चीन में तेजी से फैल रहे रहस्यमयी वायरस की चपेट में एक भारतीय शिक्षिका भी आ गई है। शेनजेन शहर में इस 45 वर्षीय शिक्षिका का स्ट्रेप्टोकोकल संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। यह अज्ञात वायरस धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। शेनजेन के अलावा वुहान प्रांत में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि शिक्षिका पहली विदेशी महिला है, जो इस रहस्यमयी एसएआरएस (सार्स) जैसे कोरोनावायरस से संक्रमण में आई है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। 

शेनजेन के एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल में शिक्षिका प्रीति माहेश्वरी का स्ट्रेप्टोकोकल संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। उनके पति अशुमान खोवाल ने बताया कि वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। पहले संदेह था कि महोश्वरी कोरोनावायरस के नए प्रकार से पीड़ित हैं। मगर बाद में उनके पति ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी को स्ट्रेप्टोकोकल संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। 


2002 में गई थी 650 से ज्यादा जानें 


कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, लेकिन इनमें से छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है, लेकिन एसएआरएस (सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) ऐसा कोरोनावायरस है। इसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत ने चीन के वुहान में निमोनिया के नए प्रकार के प्रकोप के चलते दूसरी मौत होने के बाद शुक्रवार को चीन जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी।  वुहान में करीब 500 भारतीय मेडिकल छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जापान और थाईलैंड में भी यात्रा संबंधी एक-एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed