फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian restaurant has been fined for multiple food regulation breaches in australia

सफाई की कमी के कारण ऑस्ट्रेलिया में भारतीय रेस्टोरेंट पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 18 May 2019 09:48 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 18 May 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Indian restaurant has been fined for multiple food regulation breaches in australia
सांकेतिक तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में स्थित एक भारतीय रेस्त्रां पर 25,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसकी वजह है कई खाद्य विनियमों का उल्लंघन। इस रेस्त्रां का नाम करी क्लब है जो साउथ स्ट्रीट में मौजूद है। इसके मालिक का नाम निलेश डोखे है।

विज्ञापन


रेस्त्रां को स्वच्छता और उचित हाथ धोने की सुविधा प्रदान न करने का दोषी पाया गया है। रेस्त्रां ने सात खाद्य अधिनियमों को तोड़ा है। जिसमें भोजन को संदूषण से बचाने के लिए ठीक तरह से स्टोर करने में विफलता, परिसर को स्वच्छता के मानकों के अनुरुप बनाए रखने में विफलता और खाद्यों को साफ सुधरा रखने में विफलता शामिल है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य इंस्पेक्टर जब दौरे के लिए पहुंचे तो उन्हें सीवेज और पानी के निपटान मानकों का गैर अनुपालन, सब्जी काटने वाले बोर्ड पर फफूंदी लगी हुई, गर्म पानी और साबुन की कमी दिखाई दी। सिटी ऑफ फ्रेमेंटल के प्रवक्ता ने कहा कि इंस्पेक्टर को कई उल्लंघन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अपशिष्ट जल का रिसाव सीधे फर्श से मुख्य किचन में ड्रेनेज पाइप के जरिए हो रहा था। अपशिष्ट जल सिंक, नाली के जरिए बहकर कमरे में जा रहा था जिससे कि संदूषण होने का एक खतरा बना रहता है। ज्यादातर सब्जी काटने वाले बोर्ड फफूंदी लगे हुए और खराब हालत में थे।'

प्रवक्ता ने कहा कि रेस्त्रां में मौजूद फ्रीजर में जंक लगा हुआ था और उसमें बासी खाद्य पदार्थ रखे हुए थे। वहीं कूल रूम के दरवाजों पर गंदगी, फफूंदी और ग्रीस लगी हुई थी। सिंक ने नीचे लगे ड्रेनेज पाइप पलते और बुरी हालत में थे। वहीं गर्म पानी, हाथ धोने के लिए साबुन और हाथ पोंछने वाले टावेल मौजूद नहीं थे।   


इन नियमों को तोड़ने की वजह से रेस्त्रां पर 25 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। रेस्त्रां के मालिक डोखे का कहना है कि निरीक्षण के दौरान वह साइट पर उपस्थित नहीं थे। हालांकि उन्होंने कहा कि अगले दिन तय मानकों के अनुसार किचन पूरी तरह से साफ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed