फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian people still on cruise in Japan to be tested for corona virus, says Embassy

जापान में क्रूज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों के कोरोना वायरस की होगी जांच: दूतावास

Sat, 22 Feb 2020 04:12 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 22 Feb 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Indian people still on cruise in Japan to be tested for corona virus, says Embassy
China CoronaVirus

कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन में मरने वालों की संख्या करीब 2300 पहुंच चुकी है। वहीं रोजाना दूसरे देशों में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं।इटली में मौत का पहला मामला सामने आया है। वहीं वुहान जाने वाला भारतीय विमान अबतक रवाना नहीं हो सका है। इसे लेकर चीन ने सफाई दी है कि उसकी तरफ से देरी नहीं हो रही है। अबतक का अपडेट जानिए-

विज्ञापन


सिंगापुर जाने से बचें

कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि लोग सिंगापुर की अनावश्यक यात्रा करने से बचें। जो लोग चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाइलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया से आ रहे हैं उनकी एयरपोर्ट पर जांच जारी रहेगी। जो यात्री नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया से आ रहे हैं उनकी भी जांच होगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जापान तट पर क्रूज में 1000 लोग मौजूद

जापान के तट से लगे डायमंड प्रिसेंज क्रूज जहाज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों की कोरोना वायरस की जांच जापान के अधिकारी अन्य देश के नागरिकों के साथ करेंगे। टोकियो में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी ऐसे समय में दी है जब पृथक अवधि में स्वस्थ पाए गए लोग जहाज से अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो चुके हैं।

इस खतरनाक वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखाने वाले लोग शुक्रवार को डायमंड प्ंरिसेस क्रूज जहाज छोड़कर गए। मुख्य मंत्रिमंडल सचिव योशिहिदे सुगा ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ लोगों के जाने के बाद भी अभी इस जहाज पर 1,000 यात्री मौजूद हैं। जापान के तट पर जब यह जहाज अलग थलग कर लगाया गया था तब इस पर सवार 3,711 लोगों में से 138 भारतीय लोग थे जिनमें से 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्री थे।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया है कि जापान के अधिकारी अन्य के साथ सभी भारतीय लोगों की सीवोवीआईडी-19 संक्रमण की जांच करंगे। दूतावास ने कहा है कि तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास कामना करता है कि किसी में भी सीओवीआईडी19 का लक्षण न दिखे।


अभी तक आठ भारतीय लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और उनका ईलाज जापान के एक अस्पताल में चल रहा है। दूतावास ने बताया कि संक्रमित भारतीय लोगों की स्थिति सुधर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed