फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin woman killed, another injured after being shot at in US

US: अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 08:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Jun 2024 08:36 PM IST
सार

US: अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या की गई। जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Indian-origin woman killed, another injured after being shot at in US
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में भारतीय मूल की एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। एक भारतवंशी युवक पर ही गोलीबारी करने का आरोप लगा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
काउंटी अभियोजक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गोलीबारी की यह घटना 12 जून को पूर्वोत्तर मिडलसेक्स काउंटी में हुई। गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दो महिलाओं को बंदूक से गोली लगी थी और उन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। कार्टरेट निवासी जसवीर कौर (29 वर्षीय) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक अन्य पीड़िता (20 वर्षीय) की हालत गंभीर है। सीबीएस न्यूज मुताबिक, दूसरी पीड़िता जसवीर कौर का ही चचेरी बहन है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में केंट निवासी गौरव गिल (19 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागने लगा। कानून प्रवर्तन अधिकारियो ने उसे घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर उसे घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर में कहा गया है कि दोनों महिलाएं मकान में साथ रह रही थीं। उनके मकान मालिक ने गुरमुख सिंह ने कहा कि जसवीर कौर को बहुत मेहनती और अच्छी इंसान थीं। सिंह ने बताया कि गोलीबारी किस मकसद से की गई, इसका पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर इन महिलाओं को पहले से जानता था या नहीं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed