फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin woman Captain Harpreet Chandi becomes first woman of color to reach South Pole solo trip news and updates

गर्व: अकेले दक्षिणी ध्रुव पहुंचने वाली पहली भारतवंशी महिला बनीं कैप्टन हरप्रीत चंडी, 40 दिन में पूरा किया सफर

Tue, 04 Jan 2022 08:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 04 Jan 2022 08:29 PM IST
सार

चंडी ने कहा, “यह अभियान हमेशा मुझसे कहीं अधिक था। मैं लोगों को अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और खुद पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं, और मैं चाहती हूं कि आप बिना विद्रोही तमगे के इसे करने में सक्षम हों।"

विज्ञापन
Indian origin woman Captain Harpreet Chandi becomes first woman of color to reach South Pole solo trip news and updates
हरप्रीत चंडी। - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटिश सेना की 32 वर्षीय भारतीय मूल की सिख सैन्य अधिकारी और फिजियोथेरेपिस्ट हरप्रीत चंडी दक्षिण ध्रुव पहुंच गई हैं। इसी के साथ वे बिना किसी समर्थन और मदद के अकेले ही यह कठिन यात्रा को पूरा करने वाली पहली अश्वेत महिला भी बन गई हैं। 
विज्ञापन


हरप्रीत भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने इस साहसिक अभियान को पूरा किया है। पोलर प्रीत के नाम से लोकप्रिय हरप्रीत ने इससे जुड़ी घोषणा अपने लाइव ब्लॉग पर सफर के 40 वें दिन के अंत पर की। अपने पूरे सफर में उन्होंने 700 मील (1,127 किलोमीटर) की यात्रा की। उन्होंने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि वे अपनी किट के साथ स्लेज खींचते हुए दक्षिणी ध्रुव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान और करीब 90 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही ठंडी हवाओं का भी सामना किया।
विज्ञापन


उन्होंने ब्लॉग में लिखा, “मैं दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गई, जहां बर्फबारी हो रही है। अभी मन में बहुत सारी भावनाएं चल रही हैं। मैं तीन साल पहले ध्रुवीय दुनिया के बारे में कुछ नहीं जानती थी और अंत में यहां पहुंचना कितना वास्तविक लगता है। यहां पहुंचना कठिन था और मैं सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडी ने कहा, “यह अभियान हमेशा मुझसे कहीं अधिक था। मैं लोगों को अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और खुद पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं, और मैं चाहती हूं कि आप बिना विद्रोही तमगे के इसे करने में सक्षम हों। मुझे कई मौकों पर ना कहा गया है और कहा गया है कि 'बस सामान्य काम करो', लेकिन हम अपना सामान्य खुद बनाते हैं।”

उन्होंने अपनी यात्रा का एक लाइव ट्रैकिंग मैप अपलोड किया और बर्फ से ढके क्षेत्र में अपनी यात्रा के नियमित ब्लॉग भी पोस्ट किए। चंडी ने ब्लॉग के आखिरी पैरा में कहा, “40वां दिन, सफर खत्म। हरप्रीत ने अंटार्कटिका में अकेले अभियान पूरा करने वाली पहली अश्वेत महिला बनने का इतिहास बनाया है।”


अंटार्कटिका (दक्षिण ध्रुव) पृथ्वी पर सबसे ठंडा, सबसे ऊंचा, सबसे शुष्क और सबसे हवा वाला महाद्वीप है। वहां कोई भी स्थायी रूप से नहीं रहता है। जब मैंने पहली बार वहां जाने की योजना बनाना शुरू किया तो मुझे महाद्वीप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसी कारण मुझे वहां जाने की प्रेरणा मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed