{"_id":"60dfc91a8ebc3e53ab7cc505","slug":"indian-origin-vandi-verma-drives-perseverance-rover-on-mars-says-it-s-incredible","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: भारतीय मूल की वंदी वर्मा ने मंगल ग्रह पर चलाया पर्सवेरेंस रोवर, बोलीं- अविश्वसनीय अनुभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कामयाबी: भारतीय मूल की वंदी वर्मा ने मंगल ग्रह पर चलाया पर्सवेरेंस रोवर, बोलीं- अविश्वसनीय अनुभव
Sat, 03 Jul 2021 07:54 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:54 AM IST
सार
वंदी वर्मा नासा की जेट प्रपल्शन लेबरेटरी के रोबोटिक्स ऑपरेशन की चीफ इंजीनियर हैं
विज्ञापन
वंदी वर्मा ने मंगल ग्रह पर चलाया पर्सवेरेंस रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल की वंडी वर्मा ने मंगल ग्रह पर पर्सेवरेंस रोवर चलाने के बाद इसे अविश्वसनीय बताया। वंदी वर्मा नासा की जेट प्रपल्शन लेबरेटरी के रोबोटिक्स ऑपरेशन की चीफ इंजीनियर हैं। वर्मा ने जेजीरी क्रेटर के कठिन इलाके मे एसयूवी के आकार के इस रोवर को चलाया। कहा- यह अविश्वसनीय है। कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय से रोबोटिक्स में पीएचडी के साथ, वह 2008 से मंगल पर रोवर्स चला रही हैं, जिसमें सफलतापूर्वक स्पिरिट, अपॉर्चुनिटी और क्यूरियोसिटी रोवर्स का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
2008 से मंगल ग्रह पर चला रही रोवर्स
पंजाब के हलवारा की रहने वाली वंदी वर्मा के पिता भारतीय वायुसेना के पायलट थे। उसके बाद वह अमेरिका चले गए। वर्मा ने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी से रोबोटिक्स में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। वह 2008 से मंगल ग्रह पर रोवर्स चला रही है। वह नासा के अपॉर्चुनेटी और क्योरियोसिटी रोवर्स को भी सफलतापूर्वक चला चुकी हैं। मौजूदा समय में वंदी वर्मा का ऑपरेशन ग्राउंड जेजीरो क्रेटर है। अरबों साल पहले यहां झील हुआ करती थी। उस दौरान मंगल ग्रह आज की तुलना में ज्यादा गीला था।
विज्ञापन