{"_id":"613d19474bcee602d8045864","slug":"indian-origin-us-citizen-arrested-and-extradited-from-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: इंग्लैंड से प्रत्यर्पित भारतवंशी पर अमेरिका में अभिभावक अधिकार बाधित करने का केस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्रवाई: इंग्लैंड से प्रत्यर्पित भारतवंशी पर अमेरिका में अभिभावक अधिकार बाधित करने का केस
Sun, 12 Sep 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:32 AM IST
सार
बच्चे की मां न्यूजर्सी की रहने वाली है। वह और पटेल अगस्त 2015 से जुलाई 2017 तक न्यूजर्सी में एक साथ रहे थे लेकिन उन्होंने विवाह नहीं किया। नवंबर 2016 में उनके बच्चे ने जन्म लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के वडोदरा में रह रहे अमेरिका के वैध नागरिकता प्राप्त अमित कुमार कनुभाई पटेल को इंग्लैंड से गिरफ्तार करके अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। यहां वह अपने बच्चे की मां के अभिभावक अधिकार को बाधित करने के आरोपों का सामना करेंगे। अमेरिका के एक अटॉर्नी ने बताया कि पटेल (38) अपने बच्चे को लेकर इंग्लैंड भाग गए थे और उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पटेल को इंग्लैंड से प्रत्यर्पण के बाद अमेरिका की न्यूजर्सी की अदालत में शनिवार (भारतीय समयानुसार) पेश किया गया। आरोप है कि उन्होंने बच्चे को अगवा करके बच्चे की मां के अभिभावक अधिकार को बाधित किया और बच्चे को अमेरिका भेजने के आदेश का पालन भी नहीं किया।
विज्ञापन
इंटरनेशनल पेरेंटल किडनैपिंग (एक अभिभावक द्वारा बच्चे को गैर कानूनी तरीके से देश से बाहर ले जाना और अन्य अभिभावक के संरक्षण को बाधित करना) का आरोप सिद्ध होने पर उन्हें तीन वर्ष के कारावास और अधिकतम 2,50,000 डॉलर के जुर्माने की सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन
खारिज हुई चार माह के बच्चे का वीजा लेने की कोशिश
बच्चे की मां ने कहा कि पटेल बच्चे को भारत ले जाकर अपने माता-पिता से मिलाना चाहते थे और डीएनए जांच करवाना चाहते थे। पटेल ने कहा कि भारत में उनकी संपत्ति पर दावा करने के लिए बच्चे की यह जांच जरूरी थी। पटेल ने चार माह के बच्चे के लिए भारत का वीजा लेने की कोशिश की लेकिन उनका आवेदन खारिज कर दिया गया क्योंकि पटेल के पास बच्चे के संरक्षण अधिकार संबंधी दस्तावेज नहीं थे।
वीजा मिला तो बच्चे की मां से संपर्क तोड़ा
अदालत से बच्चे का एकल कानूनी संरक्षण मिलने पर पटेल को अपने और बच्चे के लिए भारत का वीजा मिल गया। वे 26 जुलाई 2017 को भारत चले गए। तब उन्होंने महिला को बताया था कि वह बच्चे को दो हफ्ते के लिए ले जा रहे हैं। लेकिन भारत पहुंचने पर उन्होंने महिला से कई दिन तक कोई संपर्क नहीं किया और फिर बाद में बच्चे की मां को बताया कि वह बच्चे को कभी भी अमेरिका नहीं लाएंगे।