फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Sikh youth shot dead in Canada

Canada: कनाडा में भारतीय मूल के सिख युवक की गोली मारकर हत्या, इस महीने इस तरह की दूसरी घटना

Tue, 13 Dec 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, टोरंटो
पीटीआई, टोरंटो Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 01:47 AM IST
सार

मृतक सनराज एक वाहन में घायल अवस्था में मिला था, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के आने से पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके बचाने की कोशिश की। लेकिन अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Indian origin Sikh youth shot dead in Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कनाडा के अलबर्टा प्रांत में भारतीय मूल के एक सिख युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि पीड़ित की पहचान सनराज सिंह के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना तीन दिसंबर को रात को सामने आई थी। कनाडा में इस महीने इस तरह की यह दूसरी घटना है। 

विज्ञापन


मृतक सनराज एक वाहन में घायल अवस्था में मिला था, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के आने से पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके बचाने की कोशिश की उसको सीपीआर दिया। लेकिन अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के तरीके को हत्या बताया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक संदिग्ध वाहन को इलाके से निकलते हुए देखा गया था और जांचकर्ताओं ने इसकी तस्वीरें जारी की थीं। निवासियों को तीन दिसंबर की रात को किसी भी संदिग्ध गतिविधि के लिए अपने सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच करने के लिए भी कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ओंटारियो प्रांत में तीन दिसंबर को एक 21 वर्षीय सिख महिला पवनप्रीत कौर की गोली मार दी गई थी। नवंबर में, एक 18 वर्षीय भारतीय मूल के किशोर, महकप्रीत सेठी की ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हाई स्कूल पार्किंग में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

रूस के मॉल में 9,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली आग, 

रूस की राजधानी मॉस्को के पूर्वी बाहरी इलाके में सोमवार को एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। पिछले चार दिन में मॉल में आग लगने की यह दूसरी घटना है। बालाशीखा में मॉल में निर्माण सामग्री और घर की सजावट की सामग्री से भरे एक ‘स्टोरेज’ में आग लग गई जो बाद में इमारत के एक हिस्से में फैल गई। दमकलकर्मियों ने इस आग को पूरे मॉल में फैलने से रोक लिया, यह करीब 9,000 वर्ग मीटर तक ही सीमित रही। अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को में भारी बारिश के बीच शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे पहले शुक्रवार को खिमकी में एमईजीए शॉपिंग मॉल में लगी आग लग गई थी। में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई थी।

 

वेस्ट बैंक पर इस्राइली हमले में एक किशोरी की मौत : फलस्तीन 

वेस्ट बैंक पर इस्राइली सेना की कार्रवाई में सोमवार को एक किशोरी की मौत हो गई। फलस्तीन के एक अस्पताल ने यह जानकारी दी। जेनिन शहर के खलील सुलेमान सरकारी अस्पताल के अनुसार, 16 वर्षीय जाना जकारन के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया कि हमले के समय जकारन अपने घर की छत पर थी और बल के इलाके से जाने के बाद वह वहीं मृत मिली। इस्राइली सेना ने कहा, उसे किशोरी की मौत की जानकारी है और इस संबंध में जांच की जा रही है। सेना के अनुसार, उसके सैनिकों ने इस्राइलियों के खिलाफ हमलों के संदेह में वांछित तीन फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सैनिकों और संदिग्धों के बीच भीषण मुठभेड़ भी हुई। वेस्ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में इस साल इस्राइल तथा फलस्तीन के बीच हिंसक संघर्ष में करीब 150 फलस्तीनी मारे गए हैं, जो 2006 के बाद से मृतकों की सर्वाधिक संख्या है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed