{"_id":"60ce96b1d5b3e96a8b1beac0","slug":"indian-origin-sara-made-a-world-record-by-remembering-the-capitals-and-currencies-of-195-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: भारतीय मूल की सारा ने 195 देशों की राजधानी और मुद्राओं को याद कर बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपलब्धि: भारतीय मूल की सारा ने 195 देशों की राजधानी और मुद्राओं को याद कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Sun, 20 Jun 2021 06:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:45 AM IST
सार
सारा को ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से भी मान्यता प्राप्त है और हाल ही में उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, ब्रिटेन में भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भिलवाड़ा से ताल्लुख रखने वाली 10 वर्षीय सारा छिपा को दुबई भारतीय कंसुल जनरल डॉक्टर अमन पुरी और वर्ल् ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर जितेंद्र मतलानी ने सम्मानित किया। सारा नौ साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में दो मई को दुनिया भर के 195 देशों की राजधानी व वहां चलने वाली मुद्राओं को याद करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
इससे पहले का रिकॉर्ड देश व उसकी राजधानी के नाम का था, लेकिन सारा ने उसमें मुद्राएं यानि करेंसी को भी जोड़ दिया और इस नई कैटेगरी में वह पहली विजेता बनीं।
विज्ञापन
सारा को ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से भी मान्यता प्राप्त है और हाल ही में उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, ब्रिटेन में भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन