फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin researh scientist darshna patel contest for california state assembly in 2024

USA: कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का चुनाव लड़ेंगी भारतीय मूल की दर्शना पटेल, पेशे से हैं रिसर्च वैज्ञानिक

Mon, 27 Feb 2023 11:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 27 Feb 2023 11:41 AM IST
सार

दर्शना पटेल ने कहा कि 'एक अप्रवासी की बेटी होने के नाते मैंने अमेरिकी सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष किया है। मैं जानती हूं कि परिवारों को मुश्किल वक्त में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।'

विज्ञापन
Indian origin researh scientist darshna patel contest for california state assembly in 2024
darshna patel - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल की रिसर्च वैज्ञानिक दर्शना पटेल 2024 में होने वाले कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली चुनाव में दावेदारी पेश करेंगी। दर्शना पटेल ने इसका एलान कर दिया है। 48 वर्षीय पटेल नॉर्थ काउंटी सीट से चुनाव लड़ेंगी। अभी इस सीट पर ब्रायन माइशेन काबिज हैं लेकिन 2024 में उन्होंने दावेदारी से इनकार कर दिया है। जिसके बाद दर्शना पटेल ने उनकी जगह नॉर्थ काउंटी सीट से स्टेट असेंबली का चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

विज्ञापन


अपनी दावेदारी का एलान करते हुए दर्शना पटेल ने कहा कि 'एक अप्रवासी की बेटी होने के नाते मैंने अमेरिकी सपनों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष किया है। मैं जानती हूं कि परिवारों को मुश्किल वक्त में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दर्शना पटेल ने कहा कि मैं स्टेट असेंबली चुनाव के लिए दावेदारी करूंगी। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हर व्यक्ति के पास सफल होने का अवसर होता है। मैं अपने वैज्ञानिक होने, स्कूल बोर्ड सदस्य और सामाजिक नेता होने के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए लोगों के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करूंगी।'
विज्ञापन


पटेल इससे पहले पोवे यूनिफाइड बोर्ड के लिए उस वक्त चुनी गईं थी, जब जिला आर्थिक बदइंतजामी और आपराधिक गतिविधियों में उछाल देखा जा रहा था। ऐसे वक्त में राजकोषीय जिम्मेदारी को निभाया। साल 2020 में दर्शना पटेल फिर से पोवे यूनिफाइड बोर्ड के लिए चुनी गईं थी। पटेल सैन डिएगो काउंटी स्कूल बोर्ड एसोसिएशन की सदस्य भी रह चुकी हैं। दर्शना पटेल अपने पति और तीन बेटियों के साथ सैन डिएगो में रहती हैं। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में बीए और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के ओक्सिडेंटल कॉलेज से पीएचडी इन बायोफिजिक्स की डिग्री हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed