फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin project manager jailed in Singapore for bribing assistant engineer news in Hindi

सिंगापुर: भारतीय मूल के प्रोजेक्ट मैनेजर को अदालत ने भेजा जेल, सहायक इंजीनियर को रिश्वत देने का मामला

Mon, 14 Feb 2022 04:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Feb 2022 04:32 PM IST
सार

काम आसान करने के लिए एक सरकारी एजेंसी के सहायक इंजीनियर को रिश्वत देने के आरोप में सिंगापुर की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक प्रोजेक्ट मैनेजर को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Indian origin project manager jailed in Singapore for bribing assistant engineer news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के एक प्रोजेक्ट मैनेजर को एक सरकारी एजेंसी के एक सहायक इंजीनियर को रिश्वत देने के अपराध में सात महीने से अधिक कैद की सजा सुनाई गई है। 52 वर्षीय गणिसन सुप्पिया ने पब्लिक यूटिलिटीज बोर्ड (पीयूबी) के सहायक इंजीनियक जमालुद्दीन मोहम्मद को रिश्वत देने का आरोप स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


अपराध के समय गणिसन पाइप वर्क्स और क्रिश्को सिंगापुर कंस्ट्रक्शन में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। वह परियोजनाओं की देखभाल समेत सामग्रियों की खरीदारी, मैनपावर प्रबंधन और परियोजनाओं के लिए उपकरण का काम भी देखते थे। वहीं, 58 वर्षीय जमालुद्दीन मोहम्मद पीयूबी के जलापूर्ति विभाग में सहायक इंजीनियर पद पर थे। 
विज्ञापन


नवंबर 2017 में जमालुद्दीन ने पीयूबी के कार्य स्थलों पर पाइप वर्क्स की ओर से किए गए काम का निरीक्षण किया था। जमालुद्दीन ने गणिसन से संपर्क किया और पाइप वर्क्स के मामलों को सुगम बनाने और तेज करने में मदद के बदले में 'पर्यवेक्षण शुल्क' की मांग की थी। इस पर गणिसन ने अपनी ओर से सहमति व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमालुद्दीन ने गणिसन को बताया कि वह फर्जी इनवॉइस के जरिए पैसे प्राप्त करने के लिए एक कंपनी बनाएगा और गणिसन इससे सहमत हुआ था। नवंबर 2017 से अगस्त 2018 के बीच गणिसन ने कई बार में जमालुद्दीन को 45,169 सिंगापुरी डॉलर दिए। गणिसन के वरिष्ठों को इन फर्जी इनवॉइस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

अदालत ने जमालुद्दीन को पिछले साल नवंबर में नौ महीने 10 सप्ताह कैद की सजा सुनाई थी और 45,169 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed