{"_id":"5f5fa28b373034006b195bed","slug":"indian-origin-politician-dropped-from-london-mayor-candidate-list-for-anti-semitism","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदनः भारतीय मूल की महापौर प्रत्याशी को असामाजिक टिप्पणियों के कारण हटाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदनः भारतीय मूल की महापौर प्रत्याशी को असामाजिक टिप्पणियों के कारण हटाया गया
Mon, 14 Sep 2020 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
गीता सिद्धू रॉब
- फोटो : Geeta Sidhu Robb insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल की कारोबारी और कार्यकर्ता को लंदन महापौर के भावी प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को हटा दिया गया है। पूर्व में एक समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणी के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
लिबरल डेमोक्रेट प्रत्याशी के तौर पर लंदन की रहने वाली उद्योगपति गीता सिद्धू रॉब को चुना गया था, जोकि अगले साल होने वाले लंदन महापौर पद के चुनाव में लेबर पार्टी के सादिक खान को चुनौती देने वाली थीं लेकिन इसके बजाय उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
वर्ष 1997 के आम चुनाव के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया, जिसमें वह यहूदियों के खिलाफ टिप्पणी कर रही हैं। रॉब ने कहा, 'वर्ष 1997 के आम चुनाव के दौरान की गई अपनी कार्रवाई के लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरे व्यवहार के कारण लोग आहत हुए और मैं इसके लिए तहेदिल से माफी मांगती हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'समाज में किसी भी तरह के नस्लवाद और असामाजिक टिप्पिणयों का कोई स्थान नहीं है इसलिए मैं अपने उस दौरान किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगती हूं।' करीब 23 वर्ष पूर्व कंजरवेटिव पार्टी की ओर से आम चुनाव में ब्लैकबर्न से प्रत्याशी रहीं रॉब ने तब लेबर पार्टी के तत्कालीन सांसद जैक स्टॉ के बारे में कहा था, 'यहूदी को वोट मत दो, जैक स्ट्रॉ एक यहूदी हैं।'
जैक के हाथों चुनाव हारने वाली रॉब ने कहा कि उस दौरान की गई अपनी टिप्पणियों के लिए वह 'बेहद शर्मिंदा' हैं।