{"_id":"6a500cf8bab1849486018efd","slug":"indian-origin-nirav-shah-maine-us-senate-election-democratic-party-susan-collins-healthcare-campaign-politics-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Senate Race: भारतीय मूल के नीरव शाह अमेरिका में सीनेट चुनाव की दौड़ में शामिल, मेन राज्य से पेश की दावेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Senate Race: भारतीय मूल के नीरव शाह अमेरिका में सीनेट चुनाव की दौड़ में शामिल, मेन राज्य से पेश की दावेदारी
Fri, 10 Jul 2026 04:07 AM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:07 AM IST
सार
भारतीय मूल के महामारी विज्ञानी नीरव डी शाह अमेरिका के मेन राज्य से सीनेट चुनाव लड़ेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ग्राहम प्लैटनर के हटने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। शाह पहले अमेरिकी सीडीसी के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी झंडा
- फोटो : Google Gemini
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के और महामारी विज्ञानी (एपिडेमियोलॉजिस्ट) नीरव डी शाह ने अमेरिका के मेन राज्य से सीनेट चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने यह फैसला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ग्राहम प्लैटनर के नाम वापस लेने के बाद लिया। प्लैटनर ने यौन शोषण के आरोपों के बीच बुधवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी, हालांकि उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताया है। राज्य के कानून के अनुसार, मेन डेमोक्रेटिक पार्टी के पास नया उम्मीदवार तय करने के लिए 27 जुलाई तक का समय है। प्लैटनर के हटने के बाद ट्रॉय जैक्सन ने भी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है, जो पहले गवर्नर पद की रेस में थे।
'सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा' का वादा
नीरव शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने लिखा कि वह 'सभी के लिए मेडिकेयर' (स्वास्थ्य सेवा) की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे अमीर देश में किसी भी व्यक्ति को इलाज के खर्च के कारण दिवालिया नहीं होना चाहिए। शाह ने पारंपरिक राजनेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कोलिन्स को हराने के लिए एक बाहरी व्यक्ति की जरूरत है। 73 वर्षीय कोलिन्स साल 1997 से मेन राज्य से सीनेटर हैं।
कैसा रहा है नीरव शाह का करियर?
विस्कॉन्सिन में जन्मे नीरव शाह कोविड-19 महामारी के दौरान मेन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के निदेशक थे। वह मेन राज्य के गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। शाह राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में अमेरिकी सीडीसी के प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर (दूसरे सबसे बड़े अधिकारी) भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इलिनोइस स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के रूप में भी काम किया है। उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय से मेडिकल और कानून की डिग्री ली है और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bangladesh: शेख हसीना की वतन वापसी के लिए बांग्लादेश सरकार उठा रही ये कदम, जानें BNP के मंत्री ने क्या कहा
कई भाषाओं के जानकार और शौकिया रसोइये
वर्तमान में नीरव शाह मेन के वॉटरविले में कोल्बी कॉलेज में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। वह अंग्रेजी के अलावा गुजराती, खमेर और स्पेनिश भाषाएं भी बोल सकते हैं। उनकी पत्नी कारा पालामाउंटेन नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में रिसर्च प्रोफेसर हैं। इन दोनों को घर पर खाना पकाने का बहुत शौक है।