फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man fatally struck by car in US

USA: कार की चपेट में आया भारतीय मूल का व्यक्ति, मौके पर मौत; अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

Mon, 20 Nov 2023 01:55 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 01:55 PM IST
सार

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने कहा, घातक चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Indian origin man fatally struck by car in US
डेमो पिक

विस्तार

अमेरिका के ओहियो से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां कार की चपेट में आने से भारतीय मूल के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। ओहियो स्टेट हाईवे गश्ती दल ने इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ब्रंसविक शहर के रहने वाले पीयूष पटेल को शनिवार को एक कार ने टक्कर मार दी, वह सबस्टेशन रोड पर चल रहे थे। घटना के तुरंत बाद जानकारी मिलते ही हादसे की जगह राजमार्ग गश्ती अधिकारी पहुंच गए। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, हादसे में घातक चोट आई हैं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की जांच जारी है। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed