फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man arrested in Nepal on charges of killing elderly woman

Nepal: भारतीय नागरिक नेपाल में गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला की हत्या का लगा है आरोप

Tue, 03 Jan 2023 03:32 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, काठमांडू,
पीटीआई, काठमांडू, Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 03 Jan 2023 03:32 PM IST
सार

सुशांत सिंह ने सोने के गहने लूटने के इरादे से थापा पर हमला किया। उसने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। उसने थापा पर तब हमला किया जब वह अपने घर के पास टहल रही थी। 

विज्ञापन
Indian origin man arrested in Nepal on charges of killing elderly woman
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल के अरघाखांची जिले में एक एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भारतीय नागरिक पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप लगा है, उसकी उम्र 23 साल है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी युवक का नाम सुशांत सिंह है और वह हरियाणा का मूल निवासी है। सुशांत को 60 वर्षीय राधा थापा की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि थापा का शव रविवार को एक जंगल में मिला। थापा के शव को सिर में गहरी चोट के निशान के साथ बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि सुशांत सिंह संदिग्ध रूप से जंगल में छिपा हुआ था और उसको वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुशांत सिंह ने सोने के गहने लूटने के इरादे से थापा पर हमला किया। उसने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। उसने थापा पर तब हमला किया जब वह अपने घर के पास टहल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राधा थापा के टहलते समय सुशांत वहां आया और उसने उससे सोने के गहने  लूटने चाहे, इसके बाद राधा ने उसका विरोध किया, उसके विरोध करने पर सुशांत ने सिर पर हथियार से वार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अरघाखांची जिला अदालत के आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed