{"_id":"5dbe8b2e8ebc3e013202b873","slug":"indian-origin-man-15-years-jailed-for-knife-point-rape-robbery-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल, चाकू की नोक पर बलात्कार और लूट के मामले में दोषी करार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल, चाकू की नोक पर बलात्कार और लूट के मामले में दोषी करार
Sun, 03 Nov 2019 01:39 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की एक अदालत ने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में चाकू की नोक पर एक महिला से बलात्कार और लूट के लिए भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 15 साल जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
आइस्लेवथ क्राउन अदालत ने दिलजीत ग्रेवाल को बलात्कार, यौन उत्पीड़न और चोरी का दोषी पाया और शुक्रवार को उसे 15 साल के लिये सलाखों के पीछे भेज दिया। सजा पूरी करने के बाद पांच साल तक उसपर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
अदालत को बताया गया कि किस तरह ग्रेवाल (28) इस साल अप्रैल में 30 वर्षीय महिला के हिलिगंडन स्थित घर गया और फिर चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
ग्रेवाल निरंतर ढाई घंटे तक महिला के साथ मारपीट करता रहा और फिर उसका फोन चुराकर पैसे की मांग करने लगा। महिला ने उसे अपने बैग से पैसे निकालकर दे दिए, लेकिन वह फिर भी और पैसे के लिए उसके घर की छानबीन करता रहा। इसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्रेवाल के जाने के बाद महिला ने ब्रिटेन से बाहर अपने दोस्त को फोन पर आपबीती सुनाई जिसने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच करने वाले अधिकारी ने मार्क पालमेर ने कहा कि मुझे यह भी उम्मीद है कि यह यौन उत्पीड़न के शिकार लोगों को आगे आने के लिये प्रोत्साहित करेगा। साथ ही उन्हें यह विश्वास दिलाएगा कि अधिकारी इस प्रकार के अपराधों को गंभीरता से लेते हैं।