{"_id":"6100758f3cf0ac7a9f6c82cf","slug":"indian-origin-jailed-for-five-months-for-racial-remarks-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: भारतवंशी को नस्ली टिप्पणी पर पांच माह की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: भारतवंशी को नस्ली टिप्पणी पर पांच माह की जेल
Wed, 28 Jul 2021 02:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:37 AM IST
सार
भारतीय मूल के अप्पावू ने 23 जून को सेंगकांग जनरल अस्पताल में एक नर्स को मौखिक रूप से चिल्लाते हुए गाली दी। इसके बाद नर्स ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय मूल के एक शख्स को सिंगापुर में एक सार्वजनिक अस्पताल में नस्ली टिप्पणी करने और स्टाफ पर हमला करने के मामले में मंगलवार को पांच सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 52 वर्षीय पेरियानायगम अप्पावू को यहां की एक अदालत ने उत्पीड़न के दो आरोपों और आपराधिक बल प्रयोग के एक आरोप में दोषी ठहराने के बाद यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
उसने कहा था कि आप चीनी हैं और चीनी लोग मूर्ख होते हैं। मुझे एक भारतीय डॉक्टर चाहिए, वही डॉक्टर जो पहले मेरी देखभाल करता था। जब ऐसा नहीं किया गया तो वह बिस्तर से उठा और एक वरिष्ठ नर्स स्टाफ के पास जाकर काम में दखल डालने की कोशिश की।
विज्ञापन