{"_id":"5e3364078ebc3e4b3a57aefd","slug":"indian-origin-geeta-sabharwal-became-un-resident-coordinator-in-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी गीता सबरवाल बनीं थाईलैंड में यूएन रेजीडेंट कॉर्डिनेटर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशी गीता सबरवाल बनीं थाईलैंड में यूएन रेजीडेंट कॉर्डिनेटर
Fri, 31 Jan 2020 04:47 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
गीता सबरवाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय मूल की गीता सबरवाल को थाईलैड में अपना रेजीडेंट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। बता दें कि यूएन रेजीडेंट कॉर्डिनेटर राष्ट्र स्तर पर शीर्ष स्तरीय प्रतिनिधि होता है। वह 2030 का एजेंडा लागू करने में देशों को दिए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के समर्थन का समन्वय करने के साथ साथ ‘यूएन कंट्री टीम’ का नेतृत्व करता है।
विज्ञापन
रेजीडेंट कॉर्डिनेटर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के नामित प्रतिनिधि होता है, जो यूएन प्रमुख को रिपोर्ट करता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरस ने भारत की गीता सबरवाल को थाईलैंड में यूएन की रेजीडेंट कॉर्डिनेटर के तौर पर नियुक्त किया है।’ सबरवाल ने मालदीव समेत पांच एशियाई देशों में विकास, शांति, प्रशासन और सामाजिक नीति में 25 साल तक अपनी सेवा दी है।
विज्ञापन