Tamil Nadu: 'तमिलनाडु में गठबंधन सरकार का चलन नहीं, अन्नाद्रमुक अकेले संभालेगी सत्ता', थंबीदुरई का बड़ा बयान
तमिलनाडु में जारी चुनावी घमासान के बीच एआईएडीएमके के राज्यसभा सांसद एम. थंबीदुरई ने कहा है कि तमिलनाडु में गठबंधन सरकार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा किअगर उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में जीतती है, तो एडप्पाडी के. पलानीस्वामी अकेले सरकार बनाएंगे।
विस्तार
भाजपा के साथ गठबंधन पर साफ किया रूख
गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए थंबीदुरई ने साफ किया कि भले ही भाजपा उनके गठबंधन में शामिल हो, लेकिन सत्ता में साझेदारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में आज तक कभी गठबंधन सरकार नहीं बनी है। चाहे वो कांग्रेस के नेता सी. राजगोपालाचारी, के. कामराज, या द्रविड़ नेता एम.जी. रामचंद्रन और करुणानिधि हों सभी ने अकेले सरकार चलाई है। थंबीदुरई ने कहा कि 2026 में भी एडप्पाडीयार (पलानीस्वामी) अकेले सरकार बनाएंगे। गठबंधन सरकार की कोई जरूरत नहीं है और न ही इसकी परंपरा है।
ये भी पढ़ें:- SC: शरीयत नहीं, उत्तराधिकार कानून लागू करने की मांग वाली याचिका पर 'सुप्रीम' सुनवाई, केंद्र और केरल को नोटिस
गठबंधन पर पलानीस्वामी का बयान
तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार को लेकर इससे पहले बुधवार को एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी ने भी इस बात को दोहराया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कभी यह नहीं कहा कि तमिलनाडु में गठबंधन सरकार बनेगी। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया ने बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। अमित शाह ने सिर्फ यह कहा था कि एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन चुनाव जीतेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मिलकर सरकार चलाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Devgiri Fort Fire: देवगिरि किले में आग लगने की घटना के बाद बवाल, ज्वलनशील सामान अंदर लाने पर रोक लगाने की मांग
तमिलनाडु की राजनीति में गठबंधन की भूमिका
हालांकि तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके दोनों ही पार्टियां चुनावों में गठबंधन करती रही हैं, लेकिन अब तक किसी ने अपने सहयोगी दलों को सरकार में भागीदार नहीं बनाया है। सत्ता में आने के बाद हमेशा मुख्य पार्टी ने अकेले ही सरकार चलाई है। थंबीदुरई और पलानीस्वामी के बयानों से साफ है कि अगर 2026 में एनडीए गठबंधन को जीत मिलती है, तो तमिलनाडु में सरकार सिर्फ एआईएडीएमके की ही होगी बिना किसी साझेदार के।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.