फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin architect and design advocate Nairita Chakraborty has been appointed to Commissioner of Historic England

Historic England: हिस्टोरिक इंग्लैंड की कमिश्नर बनाई गईं भारतीय मूल की नैरीता चक्रवर्ती, जानें उनके बारे में

Sat, 18 Jun 2022 05:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 05:08 PM IST
सार

हिस्टोरिक इंग्लैंड के कमिश्नर के रूप में नियुक्त होने के बाद चक्रवर्ती ने कहा कि हम अत्यधिक चुनौतियों के समय में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये संस्था हमारी सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ाती है और कार्बन तटस्थ समाज में योगदान देती है।
 

विज्ञापन
Indian-origin architect and design advocate Nairita Chakraborty has been appointed to Commissioner of Historic England
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय मूल की वास्तुकार और डिजाइन एडवोकेट नैरीता चक्रवर्ती को  हिस्टोरिक इंग्लैंड  संस्था के कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि ये संस्था इंग्लैंड में पर्यावरण और इतिहास की विरासत को संभालने का काम करती है। 

विज्ञापन


हिस्टोरिक इंग्लैंड के कमिश्नर के रूप में नियुक्त होने के बाद चक्रवर्ती ने कहा कि वे अपने सहयोगियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके सहयोगियों ने पूरे करियर में उन्हें बेहतर काम के लिए प्रेरित और सही सलाह दी है। हम अत्यधिक चुनौतियों के समय में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये संस्था हमारी सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ाती है और कार्बन तटस्थ समाज में योगदान देती है।
विज्ञापन


 नैरीता चक्रवर्ती दिल्ली में पले-बढ़ी। इसके बाद वे स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में अध्ययन करने के लिए यूके चली गई थीं। उनके पास हैरिटेज, टाउनस्केप और डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम करने का 16 से अधिक वर्षों का अनुभव है। चक्रवर्ती पहले से ही हिस्टोरिक इंग्लैंड एडवाइजरी कमेटी की सदस्य हैं। इस कमिश्नर के नए पद पर वे चार साल के लिए नियुक्त की गई हैं। उनका ये कार्यकाल एक जुलाई 2022 से जून 2026 तक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन अधिवक्ता  नैरीता चक्रवर्ती के पास बड़े पैमाने पर आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वितरित करते हुए ऐतिहासिक इमारतों के निरंतर उपयोग को सुनिश्चित करने का अनुभव है।  लंदन में कुछ प्रतिष्ठित परियोजनाओं जैसे एलेक्जेंड्रा पैलेस, टोटेनहम हाई रोड, होलबोर्न टाउन हॉल के साथ-साथ मिडिल्सब्रा के ऐतिहासिक डॉकयार्ड पर भी उन्होंने काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed