फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin 15 year old girl Hita Gupta spreading smile and love among old age american citizens through her gifts

अमेरिकियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही भारतवंशी हिता गुप्ता, लॉकडाउन में बनी बुजुर्गों का सहारा

Sat, 25 Apr 2020 04:56 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Apr 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
Indian origin 15 year old girl Hita Gupta spreading smile and love among old age american citizens through her gifts
हिता गुप्ता - फोटो : amar ujala

पंद्रह वर्षीय हिता गुप्ता की आयु में अमेरिकी लड़कियां आमतौर पर कैंडी क्रश खेलती हैं या टीवी देखना पसंद करती हैं। लेकिन हिता लॉकडाउन के चलते नर्सिंग होम में अलग-थलग पड़े बुजुर्गों और बच्चों समेत अकेलेपन में घिरे सैकड़ों अमेरिकियों को तोहफे और प्रेरणादायक पत्र लिखकर उनकी जिंदगियों में रंग भर रही है। उसने भारत के अनाथालयों में भी स्कूल से संबंधित सामान और कार्ड भेजे हैं।

विज्ञापन


पेन्सिलवेनिया के कोनेस्टोगा हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की यह भारतीय-अमेरिकी छात्रा एक एनजीओ ‘ब्राइटनिंग ए डे’ चलाती है और वह अमेरिका के नर्सिंग होम में रहने वाले खासतौर से वरिष्ठ नागरिकों के बीच प्यार और आशा की किरण जगाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। हिता गुप्ता उन्हें हाथ से लिखे पत्र और तोहफे भेज रही है जिसमें पहेलियां और रंग भरने वाली किताबें तथा रंगों वाली पेंसिल का पैकेट होता है।
विज्ञापन


उसने ईमेल के जरिए हुई बातचीत में बताया, 'मुझे यह सोचकर दुख होता कि कई नर्सिंग होम में रहने वाले लोग कितना अकेला और तनावग्रस्त महसूस करते होंगे क्योंकि वे अपने प्रियजन से नहीं मिल सकते। हमारे बुजुर्ग पहले से ही अकेले हैं। एक अध्ययन में पता चला कि 40 फीसदी से ज्यादा बुजुर्ग रोज अकेलापन महसूस करते हैं। उसके तोहफे के साथ नौ वर्षीय भाई दिवित गुप्ता का पत्र भी होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed