{"_id":"64b907d6600060cad6040895","slug":"indian-origin-15-men-arrested-in-canada-for-running-major-cargo-theft-ring-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार, 90 लाख डॉलर की संपत्ति बरामद, कार्गो चोरी गिरोह चलाने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार, 90 लाख डॉलर की संपत्ति बरामद, कार्गो चोरी गिरोह चलाने का आरोप
Thu, 20 Jul 2023 03:53 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, टोरंटो।
पीटीआई, टोरंटो।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 Jul 2023 03:53 PM IST
सार
पील्स क्षेत्रीय पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि पील क्षेत्रीय नगर पालिका और ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में ट्रैक्टर-ट्रेलर और कार्गो चोरी की एक श्रृंखला की जांच के लिए मार्च में एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडाई पुलिस ने एक बड़े संगठित कार्गो चोरी गिरोह को चलाने के आरोप में भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के सामान के साथ 90 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।
विज्ञापन
पील्स क्षेत्रीय पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि पील क्षेत्रीय नगर पालिका और ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में ट्रैक्टर-ट्रेलर और कार्गो चोरी की एक श्रृंखला की जांच के लिए मार्च में एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया था। जांच को प्रोजेक्ट ट्रैक्टर-ट्रेलर नाम दिया गया, जिसने आपराधिक गिरोह को नष्ट कर दिया और जीटीए के विभिन्न शहरों से भारतीय मूल के 15 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच है और उन पर 73 आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
92 लाख कनाडाई डॉलर की संपत्ति बरामद
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कहा कि चोरी किए गए माल में विभिन्न वाणिज्यिक सामान, एटीवी और वाहन शामिल थे, जिन्हें संदिग्धों ने कथित तौर पर विभिन्न कबाड़ी बाजारों और दुकानों में बेच दिया था। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुल 92 लाख कनाडाई डॉलर की संपत्ति बरामद की गई, जिसमें 69 लाख डॉलर की चोरी का माल और 22 लाख डॉलर की चोरी के ट्रैक्टर-ट्रेलर शामिल हैं।
विज्ञापन
पील क्षेत्रीय पुलिस जासूस मार्क हेवुड (Mark Haywood) ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि संदिग्धों के एक ही समूह ने छह जीटीए स्थानों में विभिन्न आकारों के कार्गो और 28 ट्रैक्टर-ट्रेलरों को निशाना बनाया था, जिसने बाड़ को तोड़कर ट्रकों को लेकर भाग गए या सड़क के किनारे खड़े ट्रकों को चुरा लिया।
सीबीसी ने हेवुड के हवाले से कहा, चोरों के समूह ने कई परिसरों को निशाना बनाया... पहले वे बाड़ को काट देते, अंदर जाते, उत्पाद चुराते, आमतौर पर ट्रक चुराते और बाड़ के ऊपर से गाड़ी चला देते थे। उन्होंने कहा, कुछ को ट्रक को स्टॉप से चुराया गया था और कुछ को सड़क के किनारे से उठाया था।
पील पुलिस की जांच और आपातकालीन सेवाओं के उप प्रमुख निक मिलिनोविच ने कहा, गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने बार-बार अपराध किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में 42 वर्षीय बलकार सिंह, अजय (26), मंजीत पड्डा (40), जगजीवन सिंह (25), अमनदीप बैदवान (41) और करमशंद सिंह (58) शामिल हैं। इनके अलावा जसविंदर अटवाल (45), लखवीर सिंह (45), जगपाल सिंह (34), उपकरण संधू (31) सुखविंदर सिंह (44), कुलवीर बैंस (39), बनिशीदार लालसरन (39), शोबित वर्मा (23), सुखनिंदर ढिल्लों (34) को भी गिरफ्तार किया गया और उन पर भी कई आरोप लगाए गए। हेवुड ने कहा कि इस साल के अंत तक कार्गो और ऑटो चोरी के मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद की जा रही है।