{"_id":"636b7ca9fb600769c520e6e0","slug":"indian-national-sentenced-to-five-years-in-prison-for-tele-marketing-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी अदालत ने भारतीय नागरिक को सुनाई पांच साल की सजा, कॉल सेंटर्स के जरिए धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी अदालत ने भारतीय नागरिक को सुनाई पांच साल की सजा, कॉल सेंटर्स के जरिए धोखाधड़ी का आरोप
Wed, 09 Nov 2022 03:40 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 03:40 PM IST
सार
टेक्सास के दक्षिणी जिले में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, जिला न्यायाधीश लिन.एन. ह्यूजेस ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए मकनोजिया को केंद्रीय जेल में साठ महीने की सजा का आदेश दिया।
विज्ञापन
कोर्ट आदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेक्सास की एक अदालत ने कॉल सेंटर्स के जरिए धोखाधड़ी और निर्दोष ग्राहकों को ठगने के आरोप में एक भारतीय व्यक्ति को पांच साल की सजा सुनाई है। 38 वर्षीय वसीम मकनोजिया को 13 सितंबर, 2021 को दोषी ठहराया गया था। सजा का फैसला मंगलवार 8 नवंबर 2022 को सुनाया गया।
विज्ञापन
राज्य के दक्षिणी जिले में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, जिला न्यायाधीश लिन.एन. ह्यूजेस ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए मकनोजिया को केंद्रीय जेल में साठ महीने की सजा का आदेश दिया।
विज्ञापन
वसीम अमेरिकी नागरिक नहीं है, इसलिए उन्हें कारावास के बाद देश से निष्कासन की कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल और अक्तूबर 2019 के बीच मकनोजिया अमेरिका लोगों से पैसे निकालने के लिए भारतीय कॉल सेंटर्स के जरिए एक टेलीमार्केटिंग योजना में शामिल थे।
विज्ञापन
भारतीय नागरिक पर आरोप था वह साजिश में शामिल था। उसने उपनाम और नकली पहचान वाले दस्तावेजों का इस्तेमाल करके सत्तर से ज्यादा पार्सल पीड़ितों ई-मेल किए थे।