फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian national anthem sung by Sparsh Shah in Howdy Modi who suffering from rare disease 

हाउडी मोदी: दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त स्पर्श शाह ने गाया भारतीय राष्ट्रगान

Sun, 22 Sep 2019 10:51 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 22 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Indian national anthem sung by Sparsh Shah in Howdy Modi who suffering from rare disease 
स्पर्श शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

जन्म से ही दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त व्हीलचेयर स्थित 16 वर्षीय स्पर्श शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम हाउडी मोदी में भारतीय राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान से पहले स्पर्श ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलने को काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


दरअसल मां के गर्भ में रहने के दौरान ही स्पर्श ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा बीमारी के शिकार हो गए थे। इस बीमारी में हड्डियां काफी कमजोर होती हैं और आसानी से टूट जाती हैं। अब तक उनकी 130 हड्डियां टूट चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्पर्श शाह ने इस बीमारी को अपनी रचनात्मकता में कभी आड़े नहीं आने दिया। महज साढ़े छह साल की उम्र में उन्होंने पहला भाषण दिया था। इसके साथ ही कौन बनेगा करोड़पति के ग्रैंड फिनाले में भी वह परफॉर्म कर चुके हैं। न्यू जर्सी निवासी शाह गायक, गीतकार और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। शाह अमेरिकी रैपर बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed