{"_id":"6243822dcff8b109c879c37f","slug":"indian-man-stabs-kerala-student-in-london-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: एक भारतीय पर रेस्तरां में केरल की छात्रा को चाकू मारने का आरोप, अदालत ने 25 अप्रैल तक हिरासत में भेजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन: एक भारतीय पर रेस्तरां में केरल की छात्रा को चाकू मारने का आरोप, अदालत ने 25 अप्रैल तक हिरासत में भेजा
Wed, 30 Mar 2022 03:33 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 30 Mar 2022 03:33 AM IST
सार
फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी श्रीराम अंबारला मट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुआ जहां से उसे 25 अप्रैल को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
लंदन के एक रेस्तरां में भारतीय ने केरल की छात्रा पर चाकू से किया हमला।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन में एक भारतीय छात्रा, जो एक महीने पहले ही यहां आई थी, अब एक अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। केरल की 22 वर्षीया सोना बीजू यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ ही वह एक रेस्तरां में पार्ट टाइम वेट्रेस का काम करती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेस्तरां में एक भारतीय मूल के ग्राहक ने उसपर चाकू से हमला कर दिया था। 23 साल के भारतीय श्रीराम अंबारला पर केरल निवासी यूनिवर्सिटी छात्रा सोना बिजू को चाकू मारने का आरोप लगा है। यह घटना लंदन के ईस्ट हैम जिले के एक हैदराबादी रेस्तरां में हुई। रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में, श्रीराम अंबारला नाम के व्यक्ति को छात्रा का सिर पकड़कर, चाकू निकालते हुए और नीचे गिरने तक उसे चाकू घोंपते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह स्टाफ को धमकाते हुए भी दिख रहा है, जो उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे और युवती को लगातार चाकू मार रहा है।
विज्ञापन
Young waitress of 20 stabbed by Sriram Ambarla in East Ham restaurant.. what is the world coming to? pic.twitter.com/sk2G0kPYge
— ਜਿਗਰੀ ਜੱਟ (@JigraaJat) March 28, 2022
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रीराम यहां ग्राहक के तौर पर गया था। सोना खाना सर्व कर रही थी, तभी उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। उसने रेस्तरां के कर्मचारियों और ग्राहकों को बीच में न आने की धमकी भी दी। चाकू से बुरी तरह घायल सोना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।
आरोपी, जिसका लंदन में कोई निश्चित पता नहीं है सोमवार को मट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदाल में पेश हुआ। जहां से अदलात ने आरोपी को अगली पेशी 25 अप्रैल तक के लिए हिरासत में भेज दिया।
पुलिस अभी तक हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने में नाकाम रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिनके पास इससे संबंधित सूचना है वे उनसे या गुमनाम रूप से चैरिटी 'क्राइमस्टॉपर्स' से संपर्क करें। पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय, जहां से पीड़िता पढ़ाई कर रही है, ने कहा कि वह पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है।
पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि “पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय को 25 मार्च को ईस्ट हैम के हैदराबाद वाला रेस्तरां में छात्रा के साथ हुई इस घटना की जानकारी है। हम इसमें शामिल लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं और इस घटना की जांच कर रहे मेट्रोपॉलिटन पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।"