{"_id":"699b01860a2c065b8e0352c2","slug":"indian-high-commissioner-to-bangladesh-says-pm-modi-govt-desires-to-build-ties-with-tarique-rahman-new-govt-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: भारतीय उच्चायुक्त ने की बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात, पाकिस्तान को मिर्ची लगना तय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: भारतीय उच्चायुक्त ने की बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात, पाकिस्तान को मिर्ची लगना तय
Sun, 22 Feb 2026 06:46 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:46 PM IST
सार
बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ भारत के संबंधों में सुधार नजर आ रहा है। इससे पहले मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के संबंधों में काफी तल्खी आ गई थी। यूनुस सरकार की ओर से पूर्वोत्तर भारत को लेकर बयानबाजी ने आग में घी का काम किया था।
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान
- फोटो : ANI
विस्तार
ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को कहा कि भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ संबंध मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की है। वर्मा ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय में बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान और राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम से मुलाकात की।
वर्मा ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा , 'बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद नए विदेश मंत्री और राज्य मंत्री के साथ यह मेरी पहली मुलाकात थी। इसलिए, यह एक औपचारिक मुलाकात और विचारों के प्रारंभिक आदान-प्रदान तक ही सीमित रही।'
ये भी पढ़ें: 'ऐसा जवाब देंगे कि याद रखोगे': पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद भड़क उठा अफगानिस्तान; दे डाली चेतावनी
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रहमान को भेजा बधाई संदेश, फोन पर भी की बात
प्रणय वर्मा ने कहा, 'चुनाव के बाद से बांग्लादेश के साथ हमारे हालिया उच्च स्तरीय संवादों से आप अवगत हैं। 13 फरवरी को चुनाव के तुरंत बाद भारत के प्रधानमंत्री ने तारिक रहमान को बधाई संदेश भेजा। उसी दिन दोनों ने फोन पर भी बात की। 17 फरवरी को जब नई सरकार ने शपथ ली, तो हमारे लोकसभा अध्यक्ष भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ढाका गए।'
उन्होंने कहा, 'ओम बिरला ने नए प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। बैठक के दौरान, हमारे अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का एक पत्र पीएम तारिक रहमान को सौंपा।' भारतीय राजदूत ने आगे कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहता है और सहयोग को सुदृढ़ करना चाहता है।
लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन
वर्मा ने कहा, 'इन सभी संवादों में हमने बांग्लादेश के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने और अपने बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने की इच्छा व्यक्त की। हमने एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।'
भारतीय उच्चायुक्त ने कहा, 'विदेश मंत्री के साथ आज हुई बैठक में मैंने बांग्लादेश की नई सरकार के साथ सहयोग करने की अपनी तत्परता को दोहराया। मैंने उन्हें बताया कि हम आपसी हित और लाभ के आधार पर सकारात्मक, रचनात्मक और प्रगतिशील तरीके से मिलकर काम करते हुए सभी क्षेत्रों में जन-केंद्रित सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।'
ये भी पढ़ें: Proxy War: कट्टर इस्लामी समूहों को समर्थन दे रही पाकिस्तानी सेना, दक्षिण और पश्चिम एशिया में बढ़ रहा ये खतरा
रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे ओम बिरला
इससे पहले 18 फरवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ढाका में बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तारिक रहमान को जल्द से जल्द भारत आने का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था।
बिरला ने तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी और दोहराया कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए बांग्लादेश के प्रयासों का समर्थन करने के लिए तत्पर है। उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन