फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian High Commissioner chased by ISI agent in Islamabad Exclusive video

पाकिस्तान में आईएसआई के एजेंट ने भारतीय राजनयिक का किया पीछा, वीडियो आया सामने

Thu, 04 Jun 2020 09:19 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 04 Jun 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Indian High Commissioner chased by ISI agent in Islamabad Exclusive video
आईएसआई एजेंट ने भारतीय राजनयिक का किया पीछा - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के उच्चायुक्त को परेशान करने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को परेशान करने की साजिश हो रही है। 31 मई को आईएसआई के लोगों ने बाइक से उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया का पीछा किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी कर बताया कि आईएसआई के एजेंट ने घर जाते वक्त अहलूवालिया की कार का पीछा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहलूवालिया के घर के बाहर भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कई एजेंट कार और बाइकों पर नजर आए। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में लगातार भारतीय उच्चायोग के सदस्यों को साजिश की तहत परेशान करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी चर्चा चल रही है कि पाकिस्तान भारतीय उच्चायोग से कई अधिकारियों को वापस भारत भेजने की तैयारी कर रहा है। 

31 मई को दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी दूतावास के दो अफसरों को जासूसी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इन्हें तब गिरफ्तार किया गया था, जब वे एक व्यक्ति को पैसों का लालच देकर सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज ले रहे थे। दोनों जासूस दूतावास में वीजा सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed