फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian flights pakistan airspace islamabad will decide on May 15 on opening airspace

भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र खोलने पर 15 मई को फैसला लेगा पाकिस्तान

Sun, 12 May 2019 11:04 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
indian flights pakistan airspace islamabad will decide on May 15 on opening airspace
पाकिस्तान एयरलाइंस (फाइल फोटो)

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच पड़ोसी देश 15 मई को भारतीय यात्री विमानों को दोबारा अपने हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) से गुजरने की इजाजत देने पर विचार करेगा। हालांकि एक वरिष्ठ नागरिक उड्डयन अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस को भी बड़े पैमाने पर घाटे का सामना करना पड़ा रहा है और उसकी तरफ से लगातार इस पर फैसला लेने का दबाव सरकार पर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


बालाकोट में 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की तरफ से आतंकी शिविर पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने एयर स्पेस को बाहरी विमानों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके बाद 27 फरवरी को इस्लामाबाद ने नई दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर जाने वाले विमानों को छोड़कर अन्य सभी फ्लाइट के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था। भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में घुसने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। 
विज्ञापन


रविवार को पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता मुज्तबा बेग ने कहा, पाक सरकार 15 मई को यह समीक्षा करेगी कि भारतीय विमानों पर अपने हवाई क्षेत्र में घुसने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए या नहीं। बेग के मुताबिक, इस बैठक में मुद्दे से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और मंत्री भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरबों रुपये का घाटा उठा रही पाक एयरलाइंस

भारत की तरफ से भी प्रतिबंध लगाए जाने पर सरकारी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) को रोजाना चार फ्लाइट कुआलालंपुर, दो बैंकाक और दो दिल्ली के लिए रद्द करनी पड़ी हैं। पीआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इससे उसे अरबों रुपये का घाटा हो चुका है। 

अधिकारी ने कहा, हमें न केवल बड़ा आर्थिक घाटा हो रहा है, बल्कि हमने अपने यात्री भी अन्य एयरलाइंस के खाते में गंवा दिए हैं। यदि दोनों देशों के बीच रेल व सड़क मार्ग बंद नहीं हैं तो वायु मार्ग भी क्यों संचालित नहीं हो सकते? उधर सीएए के प्रवक्ता मुज्तबा बेग से जब यह पूछा गया कि क्या सीएए ने इस घाटे के बारे में प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखा है, तो बेग ने कहा, यह द्विपक्षीय मुद्दा है, जिसे दोनों देशों की सरकार को सुलझाना है।

भारत में चुनाव खत्म होने तक फैसला नहीं

भले ही पाकिस्तान का उड्उयन प्राधिकरण 15 मई को भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र खुलने की संभावना जता रहा हो, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और संघीय विज्ञान व तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने इशारा किया है कि भारत में लोकसभा चुनाव खत्म होने तक हवाई क्षेत्र को लेकर यथास्थिति बरकार रह सकती है यानी फिलहाल भारतीय विमानों को पाकिस्तान से होकर खाड़ी देशों में या यूरोप जाने की इजाजत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

चौधरी ने कहा, मैं चुनाव खत्म होकर भारत में नई सरकार के गठन तक दोनों देशों के रिश्ते में सुधाई की कोई संभावना नहीं देख रहा हूं। मुझे लगता है कि दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ हवाई क्षेत्र में घुसने को लेकर लगाया गया प्रतिबंध भारतीय चुनावों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed