फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian engineer among nine killed in mass shooting incident in US

US: टेक्सास गोलीबारी में भारतीय महिला इंजीनियर की भी जान गई, दोस्त के साथ मॉल में खरीदारी कर रही थीं एश्वर्या

Mon, 08 May 2023 04:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 May 2023 04:56 PM IST
सार

गोलीबारी शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब आउटडोर मॉल में खरीदारों की भीड़ उमड़ी थी। गोलीबारी में नौ लोग मारे गए। इसके बाद बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया (33 वर्षीय) को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी।

विज्ञापन
Indian engineer among nine killed in mass shooting incident in US
Aishwarya Thatikonda - फोटो : Social Media

विस्तार

टेक्सास राज्य के डेलास में भीड़भाड़ वाले मॉल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में एक भारतीय महिला इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मैककिनी में रहने वाली ऐश्वर्या थाटिकोंडा अपने एक दोस्त के साथ खरीदारी कर रही थीं, तभी डेलास के एलन प्रीमियम आउटलेट्स में बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन


गोलीबारी शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब आउटडोर मॉल में खरीदारों की भीड़ उमड़ी थी। गोलीबारी में नौ लोग मारे गए। इसके बाद बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया (33 वर्षीय) को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स एलएलसी में एक प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। उनके परिवार के एक सदस्य ने डब्ल्यूएफएए टेलीविजन स्टेशन से पुष्टि की कि गोलीबारी में मरने वालों में थाटीकोंडा भी शामिल है। वह टेक्सास में रहती थीं और एक इंजीनियर थी, जबकि उनका परिवार भारत में है।

समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर में कहा गया है कि एश्वर्या का दोस्त भी गोलीबारी में घायल हुआ है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। खबर में कहा गया है कि थाटीकोंडा का परिवार उनके शव को भारत ले जाने की योजना बना रहा है।

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, एश्वर्या पिछले दो साल से अधिक समय से डेलास में एक प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रही थीं। बंदूकधारी गार्सिया को इलाके में गश्त कर रहे एक अधिकारी ने गोली मारी। 


कानून प्रवर्तन सूत्रों ने स्थानीय आउटलेट डब्ल्यूएफएए-टीवी को बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने गार्सिया के माता-पिता के डेलास स्थित एक घर की शनिवार रात तलाशी ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed