फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy in Ukraine asks Indians stranded Ukraine to fill up online Google Forms

यूक्रेन संकट: भारतीय दूतावास ने युद्धग्रस्त देश में फंसे छात्रों से ऑनलाइन फार्म भरने को कहा, जानें अब तक कितने वापस आए?

Sun, 06 Mar 2022 07:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Mar 2022 07:13 PM IST
सार

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने वहां फंसे सभी भारतीयों से तत्काल ऑनलाइन फार्म भरने के लिए कहा है, ताकि उनकी मौजूदा जानकारी दूतावास के पास पहुंच सके। भारतीय छात्रों की यूक्रेन से वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। 
 

विज्ञापन
Indian Embassy in Ukraine asks Indians stranded Ukraine to fill up online Google Forms
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले का रविवार को 11वां दिन है। अभी भी वहां कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। भारतीय छात्रों की यूक्रेन से वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। साथ ही यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने वहां फंसे सभी भारतीयों से तत्काल ऑनलाइन फार्म भरने के लिए कहा है, ताकि उनकी मौजूदा जानकारी दूतावास के पास पहुंच सके।  

विज्ञापन


इसे लेकर यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में कहा कि सभी भारतीय नागरिक जो अभी भी यूक्रेन में हैं, उनसे अनुरोध है कि वे संलग्न गूगल फार्म में निहित विवरण तत्काल आधार पर भरें। सुरक्षित रहें और मजबूत बनें। 
विज्ञापन


गूगल फार्म में मांगे गए विवरणों में नाम, ई-मेल, फोन नंबर, वर्तमान प्रवास का पता, पासपोर्ट विवरण, लिंग और उम्र हैं। भारतीय दूतावास ने इस फार्म में वहां फंसे भारतीयों की मौजूदा लोकेशन भी बताने को कहा है। इसके लिए गूगल फार्म में यूक्रेन के स्थानों की एक सूची दी गई है। फार्म भरते समय इस सूची में से स्थान का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑनलाइन गूगल फार्म की स्थानों की सूची में चर्कासी, चेर्निहाइव, चेर्नित्सि, निप्रॉपेट्रोस, डोनेट्स्क, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, खार्किव, खेरसान, खमेलनित्स्की, किरोवोग्राद, कीव, लुहान्स्क, ल्विव, मायकोलाइव और ओडेसा, पोल्टावा, रिव्ने, सुमी, टेरनोपिल, विनित्स्या, वोलिन, जकारपट्ट्या, जापोरोज़्ह्या और जाइटामिर शहर शामिल हैं।



करीब 16 हजार लोगों को निकाला गया
भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। इसके तहत अब तक करीब 16 हजार लोगों को निकाला गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि, पिछले सप्ताह शुरू की गईं विशेष उड़ानों से अब तक 15,900 से ज्यादा भारतीयों को निकाला गया है। शनिवार को 15 उड़ानों से तीन हजार नागरिक देश लौट आए।
 
गौरतलब है कि भारत रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्दोवा से अपने नागरिकों की वतन वापसी कर रहा है। रूस के सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यूक्रेन ने नागरिक विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।


वायु सेना ने भेजीं अब तक 11 उड़ानें 
ऑपरेशन गंगा के तहत जल्द से जल्द भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए वायु सेना की भी मदद ली गई है। शनिवार को वायु सेना ने अपने एक ट्वीट में बताया कि, उसने अब तक 11 उड़ानें छात्रों के लिए भेजी हैं। इनसे 2,226 यात्रियों को भारत लाया गया है। वहीं 26 टन राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। 

रूस के रास्ते भी निकाले जा रहे छात्र 
भारत सरकार ने रूस के रास्ते भी भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूसी अधिकारियों से बातचीत की थी। इसके बाद रूस की ओर से बयान जारी किया गया था कि, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 130 रूसी बसें लगाई गई हैं। इसके जरिए भारतीयों को रूस की सीमा में लाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed