फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy in UAE would start its consular services in Mussafah

मुसाफाह में बसे परिवारों को भी मिलेंगी यूएई स्थित भारतीय दूतावास की सुविधाएं

Sat, 15 Jun 2019 01:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 15 Jun 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Indian Embassy in UAE would start its consular services in Mussafah
भारतीय दूतावास - फोटो : indembassyuae.gov.in

संयुक्त अरब अमीरात में स्थित भारतीय दूतावास जल्द ही मुसाफाह औद्योगिक क्षेत्र में रहने वालों के लिए कॉन्सुलर सेवा शुरू करेगा। इससे जिले में रहने वाले हजारों कर्मचरियों और परिवारों को लाभ मिलेगा।


loader

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास के कॉन्सुलर एम. राजामुरुगन का कहना है कि यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने इसे सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।

इससे मुसाफाह में रहने वाले हजारों ब्लू-कॉलर कर्मचारियों और परिवारों को लाभ होगा। अभी जिले के लोगों को पासपोर्ट रिन्यूवल और वीजा संबंधी काम आदि के लिए अबु धाबी आना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि "दूतावास के अधिकारी रविवार को अबुधाबी मलयाली समाज जाएंगे ताकि वहां मौजूद अवसंरचना की समीक्षा की जा सके। सेवा मासिक आधार पर शुरू होगी और मांग के आधार पर उसे बढ़ाया जाएगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed