{"_id":"5e21c6c18ebc3e4b124180b2","slug":"indian-diplomat-said-9-lac-people-speak-hindi-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में नौ लाख से ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी : भारतीय राजनयिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में नौ लाख से ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी : भारतीय राजनयिक
Fri, 17 Jan 2020 09:22 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 17 Jan 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
भारत-अमेरिका
भारत के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि अमेरिका में नौ लाख से ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। भारतीय दूतावास यहां अमेरिकियों और विदेशी नागरिकों के लिए हिंदी की नि:शुल्क कक्षाएं आयोजित करता है। भारतीय दूतावास में प्रभारी राजनयिक अमित कुमार ने विश्व हिंदी दिवस समारोह में कहा, यह जिक्र करते हुए सुखद लगता है कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर हिंदी बोली और सिखाई जाती है।
प्रभारी राजनयिक अमित कुमार ने कहा कि अमेरिकी सामुदायिक सर्वेक्षण के अनुसार अमेरिका में नौ लाख से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। भारत दुनिया के सर्वाधिक महत्वपूर्ण देशों में से एक के रूप में उभरा है और हिंदी सीखने में असाधारण रुझान देखा जा रहा है। कुमार ने कहा कि पर्यटन, उद्योग और अन्य उद्देश्यों के लिए भारत की यात्रा करने वाले लोगों को हिंदी सीखने से भारत के लोगों का दिल और दिमाग जीतने का मंत्र मिल सकता है।