फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anti Pak army posters placed outside United Nations during 43rd session at UNHRC

यूएनएचआरसी में 43वें सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र के बाहर लगाए गए पाक सेना विरोधी पोस्टर

Wed, 26 Feb 2020 04:58 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 26 Feb 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
Anti Pak army posters placed outside United Nations during 43rd session at UNHRC
लंदन में भारतीय प्रवासियों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र के दौरान जिनेवा में ऐसे पोस्टर लगाए गए जिनमें पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकवाद को समर्थन बंद करने के स्लोगन लिखे गए। लाल रंग के पोस्टरों में सफेद रंग से सेना के विरोध में लिखा गया, ‘पाकिस्तान आर्मी स्टॉप सपोर्टिंग टेरेरिज्म’।

विज्ञापन


यूएनएचआरसी मुख्यालय के बाहर कई प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए और उन्होंने पाकिस्तान के हालातों के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने पाक सेना द्वारा किए गए अत्याचारों को प्रतीकात्मक रूप में चित्रित करते हुए महिलाओं को एक पिंजरे के भीतर दिखाया। इसमें सेना के हाथों महिलाओं और बच्चों के प्रति अत्याचारों का प्रदर्शन किया गया है। ताजा पोस्टरों को पाकिस्तान में बढ़ते असंतोष के नजरिए से देखा जा रहा है।

विज्ञापन

कश्मीर का मुद्दा भुनाने की कोशिश

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कश्मीर मुद्दा भुनाने की कोशिश की। पाक मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा, घाटी के सभी सियासी नेताओं व कार्यकर्ताओं को रिहा कर संचार पर लगे प्रतिबंध खत्म होने चाहिए। उन्होंने कहा, कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की खामोशी को शर्मनाक कहा जाएगा। मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में मजारी ने कहा कि भारत कश्मीर में लगातार मानवाधिकारों का हनन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में पाक में धर्मांतरण का विरोध

लंदन में यूएन दफ्तर के बाहर भी पाक विरोधी प्रदर्शन हुआ। भारतीय प्रवासियों ने पाक में नाबालिग हिंदू लड़की महक कुमारी के लिए न्याय की मांग की। उनका आरोप है कि हिंदू लड़की का जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कर मुस्लिम से शादी करवा दी गई। प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि पाक मौलवी महक की हत्या करना चाहते हैं ताकि कोर्ट में दिए उसकी मर्जी से धर्मांतरण के बयान पर मुहर लग जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed