Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Indian diaspora makes a significant contribution to Zimbabwe's economy', Minister Kirti Vardhan Singh lauds

MEA: 'जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों का अहम योगदान', मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने की सराहना

Sun, 29 Jun 2025 11:36 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हरारे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 29 Jun 2025 11:36 PM IST
सार

india-Zimbabwe Relations: भारत के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह जिम्बाब्वे के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन डंबडजो मनांगाग्वा और पर्यावरण, जलवायु और वन्यजीव मंत्री एवलिन एनडलोवु से मुलाकात की है।

विज्ञापन
'Indian diaspora makes a significant contribution to Zimbabwe's economy', Minister Kirti Vardhan Singh lauds
जिम्बाब्वे के दौरे पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह - फोटो : X @KVSinghMPGonda

विस्तार

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शनिवार को जिम्बाब्वे के हरारे में भारतीय दूतावास के एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान कीर्ति वर्धन सिंह ने समुदाय को वहां भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: ट्रंप के निर्वासन अभियान में फंसे दशकों से अमेरिका में रह रहे ईरानी, बढ़ती गिरफ्तारियों ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जिम्बाब्वे के समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय के योगदान को अच्छी तरह से पहचाना जाता है। मैंने उन्हें भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार के मूल्यों को संरक्षित करने और जिम्बाब्वे के सामाजिक जीवन का शांतिपूर्ण,समृद्ध और अभिन्न अंग होने के लिए बधाई दी। उधर,जिम्बाब्वे में भारतीय दूतावास के मुताबिक,दिन की शुरुआत में कीर्ति वर्धन सिंह ने हरारे में जिम्बाब्वे के पर्यावरण, जलवायु और वन्यजीव मंत्री एवलिन एनडलोवु से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मुलाकात को लेकर मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, जिम्बाब्वे के पर्यावरण, जलवायु और वन्यजीव मंत्री एवलिन एनडलोवु से मिलकर खुशी हुई। हम सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान से वन्यजीव और पर्यावरण के संरक्षण के लिए सहयोग करने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को कम करने के लिए मिलकर काम करने पर रजामंद हुए। 

यह भी पढ़ें - US vs Iran: ईरान के साथ 30 अरब डॉलर की डील पर बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- ये हास्यास्पद विचार और फर्जी खबर

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति से भी मिले कीर्ति वर्धन सिंह
जिम्बाब्वे प्रवास के दौरान कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रपति एमर्सन डंबडजो मनांगाग्वा से शिष्टाचार भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर बात की। बताते चले कि जिम्बाब्वे और भारत अपने द्विपक्षीय सहयोग में तेजी लाने के साथ ही व्यापार को बढ़ाने,स्वास्थ्य सेवा समर्थन में सुधार करने, औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed