फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian diaspora is excited about Prime Minister's visit to Poland

Poland: PM मोदी की पोलैंड दौरे के बाद भारतीय प्रवासियों में उत्साह, कहा- यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला पल

Thu, 22 Aug 2024 04:42 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Aug 2024 04:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री 21 और 22 अगस्त दो दिवसीय पोलैंड यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा और संबोधन के दौरान पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। 

विज्ञापन
Indian diaspora is excited about Prime Minister's visit to Poland
पीएम मोदी का पोलैंड दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 पीएम मोदी के दौरे को लेकर पोलैंड में रह रहे भारतीय प्रवासियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।  जानिए पीएम मोदी के दौरे को लेकर क्या कह रहे हैं पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग…

विज्ञापन

 

भारतीय प्रवासी समूह के सदस्य हिरेन कहते हैं, "हमेशा की तरह प्रधानमंत्री जबरदस्त थे... उन्होंने जो भी कहा, वह लोगों तक पहुंच गया। लोग बहुत उत्साहित थे,हम यहां आकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।"

विज्ञापन

 

 

प्रवासी भारतीयों के सदस्य आकाशदीप कहते हैं, ''हमें (पीएम मोदी का भाषण) अच्छा लगा। हम यहां सुबह से ही उनका इंतजार कर रहे थे...वह बहुत ऊर्जावान थे...जैसे ही उन्होंने भाषण दिया, पूरा हॉल ऊर्जा से भर गया।'' 


 

एक अन्य प्रवासी ने कहा, ‘हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री यहां आए और हमें उनसे मिलने का मौका मिला। यह हमारे लिए गर्व का क्षण था। 

 

पोलैंड में रह रहीं भारतीय मूल की भरतनाट्यम नृत्यांगना अर्पिता बनर्जी कहती हैं, "इस बड़े आयोजन में प्रस्तुति देना बहुत सम्मान की बात है। पोलैंड में भारतीय दूतावास ने हमें एक महान अवसर दिया। यह पीएम मोदी के सामने प्रदर्शन करने का एक बड़ा मौके था।"  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed