{"_id":"5d2b471b8ebc3e6cf60c76b7","slug":"indian-delegation-is-in-bangladesh-to-empower-both-nation-s-relections","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
Sun, 14 Jul 2019 08:45 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल विश्वास निर्माण उपायों के तहत सीमा प्रबंधन रणनीतियों का आकलन करने के लिए उत्तर बांग्लादेशी शहर पहुंच गया है। इससे एक महीने पहले दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ता ढाका में हुई थी।
विज्ञापन
मीडिया प्रतिनिधिमंडल की चार दिवसीय यात्रा का नेतृत्व बीएसएफ के पीआरओ सुभेंदु भारद्वाज बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के मेजर मिजाम के साथ समन्वय में रहे हैं। एक महीने पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच 48वीं छमाही महानिदेशक स्तरीय वार्ता ढाका में हुई थी।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान दोनों पड़ोसी देशों के बीच 4096 किलोमीटर लंबी सीमा से अपराध और मवेशियों एवं मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए सहयोग बढ़ाने का परस्पर रूप से निर्णय किया गया था। बैठक में बीएसएफ और बीजीबी ने सीमा पर मारने की घटनाओं को कम करने के लिए संयुक्त प्रयास करने का निर्णय किया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने कहा है कि उसकी ओर से गोली तब चलाई जाती है जब स्थिति खतरनाक हो जाती है और जवानों के जीवन पर खतरा उत्पन्न होता है। बीएसएफ और बीजीबी संयुक्त रूप से अपराध मुक्त क्षेत्रों में संयुक्त गश्त करते हैं ताकि क्षेत्र सुरक्षा बनी रहे। यह निर्णय किया गया कि ऐसी अगली बैठक इस वर्ष नवंबर में भारत में होगी।
2016 में 42वें महानिदेशक स्तरीय सम्मेलन में लिये गए निर्णय के अनुसार इस पर सहमति बनी थी कि दोनों देशों के मीडियाकर्मियों की दोनों देशों में परस्पर यात्रा होगी जिससे दोनों देशों द्वारा विश्वास निर्माण उपायों के तहत की गई सीमा प्रबंधन रणनीतियों का प्रदर्शन किया जा सके।